9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा। बुलंद दरवाजा आगरा ही नहीं उत्तर प्रदेश की शान है। यह अपने आप में इतिहास समेेटे हुए है। यह आगरा शहर से 43 किमी दूरी पर फतेहपुर सीकरी स्थान पर स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने 1602 में करवाया था। जो अभी भी बुलंद है। इमारत की चमक भी फिकी नहीं पड़ी है। यह हिन्दू और फारसी स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है। 42 सीढ़ियों के ऊपर स्थित बुलन्द दरवाज़ा 53.63 मीटर ऊँचा और 35 मीटर चौड़ा है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। दरवाजे के आगे और स्‍तंभों पर कुरान की आयतें खुदी हुई हैं। यह दरवाजा एक बड़े आँगन और जामा मस्जिद की ओर खुलता है। समअष्टकोणीय आकार वाला यह दरवाज़ा गुम्बदों और मीनारों से सजा हुआ है।