21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / महाभारत के खत्म होने पर फूट-फूट कर रोए थे सभी कलाकार,गले लगते हुए वायरल हो रही हैं तस्वीरें

महाभारत के खत्म होने पर फूट-फूट कर रोए थे सभी कलाकार,गले लगते हुए वायरल हो रही हैं तस्वीरें

टीवी शो महाभारत ( Mahabahrat ) के अंतिम एपिसोड की तस्वीरें हुई वायरल तस्वीरों में रोते हुए और गले मिलते हुए नज़र आए सभी पात्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 23 Apr 2020, 5:35 PM IST

महाभारत के लास्ट दिन हुए सभी कलाकार भावुक

महाभारत के लास्ट दिन हुए सभी कलाकार भावुक

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर एक बार फिर से 90 के दशक के सभी धारावाहिक का प्रसारण शुरू कर दिया है। ऐसे में रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की 'रामायण' ( Ramayana ) और बी.आर चोपड़ा (BR.Chopra ) की 'महाभारत' ( Mahabharat ) जैसे सुपरहिट शो भी शामिल है। जब से इन प्रोग्राम को फिर से टीवी पर दिखाया जा रहा है तब से ही प्रशंसक इन सभी कलाकारों के बारें में जानने के इच्छुक हो गए हैं। बता दें सोशल मीडिया पर सभी कलाकार एक फिर से ट्रेंड करने लगे हैं। इसी बीच शो महाभारत से जुड़ी एक वीडियो इंटरनेट पर सबका खूब दिल जीत रही है।

दरअसल, महाभारत के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अंतिम एपिसोड को की हैं। जब महाभारत का लास्ट एपिसोड शूट किया गया था। इन तस्वीरों में सभी कलाकार शो के खत्म होने से काफी दुखी नज़र आ रहे हैं। सभी भावुक होकर एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं। अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनका रोना बंद ही नहीं हो रहा है। द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली उन्हें ढाढ़स बंधाती नजर आ रही हैं। वीडियो में नीतीश भारद्वाज (कृष्णा), मुकेश खन्ना (भीष्म पितामह), प्रवीण कुमार (भीम), गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर), गुफी पेंटल (शकुनी) और अन्य कलाकार भावुक नजर आए और एक दूसरे के गले लगकर विदाई दी।

बता दें 90 के दशक की महाभारत का आरंभ 2 अक्टूबर 1988 में हुआ था। इस शो में कुल मिलाकर 94 एपिसोड थे। 24 जून 1990 तक ये शो टीवी पर चला। 23 सालों बाद फिर से दूरदर्शन ने लॉकडाउन के बीच दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिर से टेलिकास्ट कर दिया है। आज भी दर्शक महाभारत को काफी प्यार दे रहे हैं। साथ ही उसी गंभीरता से इसे देख रह हैं जैसे की पहले देखा करते थे।