
उदयपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान, उदयपुर (आईआईएम-यू) देश के श्रेष्ठ बिजनेस स्कूल में तीसरे रैंक पर रहा है। यह रैंकिंग अग्रणी वैश्विक पत्रिकाओं में प्रकाशित अनुसंधान पर आधारित है। रैंकिंग यूटी डलास के नवीन जिंदल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जारी की है। साथ ही यूटी डलास ने 24 प्रमुख व्यावसायिक पत्रिकाओं में प्रकाशनों को ट्रैक करने के लिए डेटाबेस बनाया है। इसमें 1990 से ही इन पत्रिकाओं में प्रकाशित लेखों और लेखकों को शामिल किया गया है।
आईआईएम-यू के निदेशक प्रो. जनत शाह ने बताया कि इससे पूर्व की रैंकिंग में संस्थान को तीसरी रैंक मिली थी। जो 2012 से 2016 में प्रकाशित अनुसंधान पर आधारित था। इस वर्ष 2013 से 2017 तक के आंकड़ों को आधार बनाया गया, इसमें संस्थान को तीसरी रैंक हासिल हुई। संस्थान के चार पेपर प्रकाशित हुए है, जिसमें 1.27 स्कोर हासिल हुआ।
आईआईएम में अनुसंधान की यह स्थिति
संस्थान की अनुसंधान प्राथमिकता को बढ़ावा देने के लिए दो समितियां हैं। अनुसंधान के लिए पचास प्रतिशत फैकल्टी आवंटित की गई है। करीब सवा तीन लाख रुपए प्रति प्रोजेक्ट फैकल्टी को दिए जाते हैं। दो प्रोजक्ट प्रति वर्ष स्वत: अनुमोदित होते हैं। प्रत्येक संकाय सदस्य के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और अन्य शोध से संबंधित यात्रा में जाने के लिए वार्षिक विकास भत्ता दिया जाता है।
रिसर्च इनसेंटिव प्लान के तहत 12 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाते है। आईआईएमयू रिसर्च चेयर के तहत गेस्ट फैकल्टी को भी रिसर्च सहायता मिलती है। वर्तमान में आईआईएमयू की एक श्रेणी पत्रिकाओं की सूची में 37 पत्रिकाएं एवं बी जर्नल की सूची में 140 जर्नल हैं।
ये हैं टॉप-10 इंस्टीट्यूट
1. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद
2. आईआईएम, बैंगलूरू
3. आईआईएम, उदयपुर
4. आईआईएम, अहमदाबाद
5. आईआईएम, लखनऊ
6. आईआईएम, कोलकाता
7. आईआईएम, तिरुचिराप्पल्ली
8. आईआईटी दिल्ली व आईआरएम-ए, आणंद
9. आईआईटी, कानपुर
10.टीएपीएमआई, मणिपाल, कर्नाटक
Published on:
26 Oct 2017 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
