30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: PRO पेपर वेबसाइट पर अपलोड, उत्तरकुंजी का है इंतजार
Play video

RPSC: PRO पेपर वेबसाइट पर अपलोड, उत्तरकुंजी का है इंतजार

फैशन वाले बटन और अन्य वस्तुएं पहनकर आई। इन्हें यह सामग्री उतारनी पड़ी थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Oct 2019, 9:15 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में हुई जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 का पेपर वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है। अब अभ्यर्थियों को उत्तरकुंजी (answer key) का इंतजार है।

हाल में 22 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर जनसम्पर्क अधिकारी (public relation officer)(सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग) संवीक्षा परीक्षा का आयोजन हुआ था। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों, उपखंड और ग्रामीण अंचल के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 26 पदों की भर्ती के लिए कराई गई थी।

read more: पुष्कर घूमने आई स्पेन की महिला पर्यटक का बिगड़ा दिमागी संतुलन,बीच बाजार

यह थे परीक्षा केंद्र
आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजकीय केंद्रीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल पुरानी मंडी, मथुरा प्रसाद गुलाबदेवी स्कूल, जवाहर स्कूल, सेंट स्टीवंज, पुलिस लाइन्स स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल और अन्य

read more: Governor visit: राज्यपाल आएंगे 30 को अजमेर, शुरू हुई तैयारियां

जांच के बाद मिला प्रवेश
अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड और पहचान युक्त आईकार्ड (i-card) देखने और तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश (admission) दिया गया। पुरुषों के लिए आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पायजामा और महिला के लिए सलवार सूट (salwar suit) या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर (sleeper) पहननी जरूरी की थी। कई महिलाएं सोने की चेन, ईयर रिंग, कड़ा, पायजेब, अंगूठी, ब्रेसलेट (bresslet), फैशन वाले बटन और अन्य वस्तुएं पहनकर आई। इन्हें यह सामग्री उतारनी पड़ी थी।

read more: दीपावली पर सभी ट्रेन फुलमफुल, घर आना-जाना हुआ मुश्किल

पूछे ये सवाल…
-वैश्विक गांव (ग्लोबल विलेज) की अवधारणो के किसने रखा?
-किस समाचार पत्र ने भारत में सबसे पहले इंटरनेट संस्करण शुरू किया?
-टेक्सोनॉमी ऑफ न्यूज वैल्यू किसने लिखा है?
-पब्लिक रिलेशन्स काउन्सल शब्क गढऩे का श्रेय किसे है?
-जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 पर राष्ट्रपति ने कब हस्ताक्षर किए?
-भारत में कौनसे राज्य ने 2018-19 में बिजली से चलने वाली सर्वाधिक कारें बेची?-बरली का शिलालेख जो अशोक काल से पूर्व का माना जाता है?

read more: पुष्कर मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

फैक्ट फाइल……
2421 उपस्थित
1878 अनुपस्थित
4299 पंजीकृत
56.32 प्रतिशत