30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक नियुक्ति के फर्जी आदेश थमाए, ऐंठ लिए 10 लाख

शिक्षक नियुक्ति के फर्जी आदेश जारी करने और दो महिलाओं से पांच-पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पांच महीने से फरार बीकानेर के युवक को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Oct 2019, 12:59 PM IST

rpsc sr. teacher answer key

rpsc sr. teacher answer key

अजमेर। शिक्षक नियुक्ति के फर्जी आदेश जारी करने और दो महिलाओं से पांच-पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पांच महीने से फरार बीकानेर के युवक को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान कल्चर मैराथन का हुआ आयोजन, सुबह-सुबह हजारों शहरवासियों ने लगाई दौड़

पुलिस के अनुसार जगदीश लखानी ने बताया कि उनकी पत्नी श्वेता ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की रीट परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में सफल नहीं हुई। इस दौरान उनकी बीकानेर के बिसोका चौक निवासी अभिषेक डागा से मुलाकात हुई।

बॉर्डर एरिया में टिड्डी दल का हमला, पांच किलोमीटर में फैलाव

अभिषेक ने खुद की शासन सचिवालय जयपुर में तैनाती बताई। उसने श्वेता को रीट में पास कराने और नियुक्ति का झांसा दिया। जगदीश ने उसे अलग-अलग चरण में पांच लाख रुपए सौंपे।

बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

इसके बाद जगदीश के पड़ोस में रहने वाली खुश्बू गहलोत ने भी उसे पांच लाख रुपए दिए। अभिषेक ने दोनों महिलाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। दोनों पत्रों में निर्वाचन विभाग की सील और अन्य हस्ताक्षर थे।

ओसियां में हो रहे मारवाड़ समारोह पर मंडरा रहा है अमृतसर हादसे का साया, अलर्ट पर रहेंगी ट्रेनें

एक महिला को केकड़ी के राजकीय विद्यालय और दूसरी को पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में नियुक्ति देना बताया गया। रीट में पास हुए बगैर नियुक्ति पत्र आने पर दोनों ने तोपदड़ा स्थित शिक्षा विभाग से जानकारी ली तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकले।

...तो टोल प्लाजा पर ज्यादा ढीली नहीं होगी आपकी जेब

फोटो—प्रतीकात्मक तस्वीर