30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Pushkar Fair 2019 : दम लगाके हईशा …..रस्साकशी में विदेशियों की फूली सांसें
Play video

Pushkar Fair 2019 : दम लगाके हईशा …..रस्साकशी में विदेशियों की फूली सांसें

Pushkar Fair 2019 : मेला मैदान में मंगलवार को आयोजित समापन समारोह में देशी व विदेशी महिलाओं के बीच आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता देशी महिलाओं ने जीत ली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 13 Nov 2019, 3:25 PM IST

पुष्कर. मेला मैदान(pushkar mela ground) में मंगलवार को आयोजित समापन समारोह (closing ceremony) में देशी व विदेशी महिलाओं के बीच आयोजित रस्साकशी(Tug of war )प्रतियोगिता देशी महिलाओं ने जीत ली। दोनों ओर से काफी देर तक जोरआजमाइश करने के बाद आखिरकार विदेशी पर्यटक (Foreign tourists) महिलाओं की सांसें फूल गई।

Read More: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी के साथ पुष्कर मेले का रंगारंग समापन

प्रतियोगिता में दोनों तरफ से 11-11 महिलाओं ने भाग लिया। दोनों टीमों को जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी देशी खिलाडिय़ों ने जीत ली।

Read More: Mini Pushkar ; राजस्थान के इस शहर में है मिनी पुष्कर जहां लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की

एक ओर धोती कुर्ता पहने देशी राजस्थानी खिलाडिय़ों की टीम थी तो दूसरी ओर जीन्स पहने विदेशी पर्यटकों की टीम थी। दोनों टीमों ने पूरा दमखम लगाया लेकिन देशी खिलाडिय़ों के आगे विदेशी पर्यटक पस्त हो गए। दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया।

Read More: गुरुनानक की 550वीं जयंती विशेष : अजमेर भी आए थे गुरु नानक देव

मटका दौड़ में ग्रामीण महिलाओं ने मारी बाजी

मेला मैदान में समापन समारोह के दौरान आयोजित मटका रेस प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता में देशी-विदेशी सहित कुल 16 महिलाओं ने भाग लिया।

Read More: Pushkar Fair 2019: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी आई पुष्कर और ……

समय शुरू होने के साथ ही पानी से भरे मटके सिर पर रखकर दौड़ शुरू की। लेकिन विदेशी महिलाएं ग्रामीण महिलाओं के मुकाबले धोरों में नही दौड़ सकीं। विजेताओं में अजमेर की शोभा प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रामसर की आरती तथा तीसरे स्थान पर इजिप्ट (मिस्र) की रीम रही। तीनों को पुरस्कृत किया गया।

Read More: Pushkar Fair 2019: रेतीले धोरों में साफा बांधो प्रतियोगिता जीत, झूम उठी विदेशी बाला