
suicide case in ajmer
अजमेर.
कर्जदार से परेशान बुजुर्ग (older person) ने फांसी (hang) लगाकर आत्महत्या (suicide case) कर ली। रामगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम (autopsy) कराने के बाद शव (dead body) परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र की शिकायत पर छानबीन (search) शुरू कर दी गई है।
रामगंज थाना पुलिस (ramganj police) के अनुसार पहाडग़ंज जटिया बस्ती निवासी बाबूलाल (वेदप्रकाश) बारदाने की मजदूरी का काम करता था। उसने ब्याज पर राशि (interest money) ली थी। वह कर्ज को लेकर परेशान था। सुबह 5.30 बजे मृतक का पुत्र (son) दीपक ऊपरी तल स्थित कमरे में गया तो बाबूलाल का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस (ajmer police) ने मौके पर पहुंच कर शव (dead body) को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी (morgue) में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
महिला कर्जदार कर रही थी परेशान
दीपक ने बताया कि क्षेत्र में एक महिला (women) ब्याज पर रुपए लेन-देन का काम करती है। उसके पिता ने महिला से कर्ज लिया था। वह ब्याज (interset money) को लेकर लगातार उसे परेशान करती रहती थी। शुक्रवार को भी महिला ने घर (residence) आकर उसके पिता को ब्याज राशि जल्द देने को का दबाव (pressure) बनाया था। बाबूलाल ने उसे जल्द ब्याज की रकम चुकाने की बात भी कही थी।
मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट (suicide note) मिला है। मृतक ने फांसी (hang) से पहले ब्याज राशि, ब्याजखोर महिला द्वारा परेशान करने का जिक्र किया है। पुलिस इसको आधार मानकर छानबीन में जुटी है।
Updated on:
29 Sep 2019, 5:11 PM IST
Published on:
29 Sep 2019, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.