पं. मनोज तिवारी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में 60 संवत्सर का गणित आता है, उनमें 53 वां संवत्सर सिद्धार्थ नाम का होता है। इसमें अलग-अलग प्रकार के प्रभाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि रविवार के दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का आरंभ होगा, उस दृष्टि से सूर्य वर्ष का राजा माना जाएगा, अर्थात् जिस दिन संवत्सर का आरंभ होता है, उस दिन का अधिपति संवत्सर का राजा माना जाता है।