9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Rashi Parivartan: 31 मई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, 5 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Shukra Gochar: सुख संपत्ति के दाता शुक्र 31 मई 2025 को सुबह 11:42 बजे मेष राशि में गोचर (Shukra Rashi Parivartan) करेंगे। शुक्र यहां 29 जून तक भ्रमण करेंगे। इससे व्यक्ति की लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर सकारात्मक नकारात्मक असर पड़ेगा। अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा से आइये जानते हैं किन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 23, 2025

Shukra Rashi Parivartan in Mesh rashi

Shukra Rashi Parivartan in Mesh rashi: मेष राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन 31 मई 2025 को (Photo Source: wallpapercave.com and patrika design)

Shukra Rashi Parivartan In Mesh: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि 31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे और 29 जून तक यहां रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। रचनात्मकता और रोमांस के कारक शुक्र जातक के जीवन में विलासिता लेकर आते हैं। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध पर भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है। इन्हें विवाह के लिए उत्तरदायी प्रमुख ग्रहों में से एक माना गया है।


यदि कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शनि और बुध शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है। शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य और चन्द्रमा हैं। शुक्र के साथ गुरु और मंगल सम संबंध रखते हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं।


शुक्र के शुभ होने पर जाग जाता है सोया भाग्य

शुक्र देव के शुभ होने पर जातक का सुप्त भाग्य भी जाग जाता है। शुक्र के शुभ होने पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है और दुख-दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। शुक्र ऐश्वर्य,विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं।

शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएँ मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। अब शुक्र मेष राशि में गोचर करने वाले हैं तो जानते हैं देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar Vrishabh Rashi: 23 मई को बुध करने वाले हैं वृषभ राशि में गोचर, जानें क्या होगा फल

शुक्र का देश दुनिया पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि में शुक्र गोचर से वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। इसका अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा। ललित कलाओं की तरफ लोगों का रूझान बढ़ सकता है। यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा। वहीं मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह शुक्र लाभ कराने वाला होगा।

जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जॉब बदलने का विचार मन में है तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यवहार में सौम्यता लाएगा। शुक्र का गोचर मान सम्मान में वृद्धि और प्रमोशन का कारक भी बन सकता है। इस दौरान भटकाव की स्थिति से बचना होगा। आइये जानते हैं मेष राशि में शुक्र गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा

5 राशियों के लिए शुभ समय

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए 29 जून तक गोल्डन टाइम रहेगा। इन राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। इनके कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

3 राशि वालों के लिए मिला-जुला समय

नीतिका शर्मा के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन करने से वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय आएगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रूकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती हैं। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

4 राशि वालों के लिए अशुभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र के राशि बदलने से कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है। मेहनत बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।

ये करें शुक्र उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष राशि में शुक्र गोचर के समय मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें

#Rashifal-2025में अब तक