4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ फिर भारत में वापसी कर रहा Lambretta, ऑटो एक्सपो 2020 में दिखेगी झलक

इस स्कूटर को भारत में काफी पसंद किया गया था बाद में इसे बंद कर दिया गया था जिसके बाद कंपनी अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 13 Jan 2020, 3:32 PM IST

नई दिल्ली: इटैलियन ऑटोमोबाइल कंपनी लैंब्रेटा ( Lambretta ) एक बार फिर से कंपनी भारत में वापसी करने जा रही है। इस बार कंपनी लैंब्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर जी325 को बाजार में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी ऑटो एक्सपो 2020 ( Auto Expo 2020 ) में अपने इस स्कूटर को पेश कर सकती है। ऑटो एक्सपो फरवरी 2020 से शुरू होने वाला है ऐसे में अब महज एक महीने का समय रह गया है। इस स्कूटर को भारत में काफी पसंद किया गया था बाद में इसे बंद कर दिया गया था जिसके बाद कंपनी अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है।

MG Hector 7 Seater गुजरात में टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें क्या है ख़ास

Maruti Suzuki Vetara Brezza के 5 लाख यूनिट्स बिके, कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कंपनी साल 2018 में ही भारत में एंट्री का ऐलान कर चुकी है और अब ऑटो एक्सपो 2020 से कंपनी एक बार फिर से भारत में दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने साल 2019 के मिलान मोटर शो में जी325 को प्रदर्शित किया था। इस स्कूटर में 325 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगाया गया है। लैंब्रेटा की पैरेंट कंपनी, 'इंनोसेंटी' 80 से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेच रही है। लैंब्रेटा जी325 को कंपनी की जी-स्पेशल स्कूटर की श्रेणी में रखा गया है। इस स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, टेललाइटा और डीआरएल लाइट दिए गए हैं। मोनोकॉक चेसिस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

17 दिसंबर को पेश होगी Tata Motors की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्जिंग में चलेगी 300 किमी

CES 2020: नई Land Rover Defender 2020 को कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ किया गया शोकेस

हालांकि, अभी लैंब्रेटा जी325 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज़्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं और ऑटो एक्सपो में पेश होने के बाद ही इसके और फीचर्स सबके सामने आ पाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि ये स्कूटर भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर देगा साथ ही साथ ये उन स्कूटर्स से काफी सस्ता भी हो सकता है।