
UP Budget 2025: योगी सरकार ने आज विधानसभा में अपना 9वां बजट पेश किया है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों को मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी है। इसी क्रम में, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, अयोध्या और वाराणसी में चिकित्सा विद्यालयों के लिए भी ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते समय बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में राजकीय और निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों और विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस की 11,800 सीटें और पीजी की 3,971 सीटें उपलब्ध हैं। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट में यूजी-पीजी के लिए कुल 10,000 नई सीटें जोड़ने की घोषणा की है। इनमें से 1,500 नई सीटें उत्तर प्रदेश के खाते में आएंगी।
उत्तर प्रदेश में अभी कुल 2110 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी और 1585 होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं। इसके अलावा, 8 आयुर्वेदिक कॉलेज और उनके संलग्न चिकित्सालय, 2 यूनानी कॉलेज और उनसे जुड़े चिकित्सालय, तथा 9 होम्योपैथिक कॉलेज और उनके संलग्न चिकित्सालय भी कार्यरत हैं।
बजट 2025 में बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की गई है। इसमें बलिया में बनने वाले कॉलेज के लिए 27 करोड़ रुपये और बलरामपुर के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही, अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का निर्माण भी पूरा किया जाना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
Published on:
20 Feb 2025 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
