भीलवाड़ा शहर के अजमेर पुलिया को फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण के अलावा रेलवे के साथ साझा प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिला कारागृह (जेल) की जमीन भी पुलिया विस्तार में बड़ी बाधा रहेगी। ऐसे में जेल को अन्यत्र स्थानांतरित करना होगा। गौरतलब है कि कुछ साल पहले पुलिया के पास बनी जेल को सांगानेर क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना बनी थी। यूआईटी की ओर से जमीन आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा।