28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर देता है ऐसे संकेत, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 4 Feb 2022, 1:23 PM IST

Corona news in bhilwara: भीलवाड़ा में फिर मिले 437 कोरोना पॉजिटिव

Corona news in bhilwara: भीलवाड़ा में फिर मिले 437 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना का प्रकोप कुछ थमा है. नए मरीजों की संख्या तेजी से कम हुई है हालांकि मरीजों के मौतों के आंकड़े बढ़े हैं. कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारा शरीर अक्सर हमें कमजोर इम्यूनिटी (immunity) के संकेत देता है. इन्हें नजरअंदाज न करें.

एक्सपर्ट के अनुसार कोरोना के इस दौर में हम ये जरूर जान चुके हैं कि इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. जिसकी इम्यूनिटी (Immunity ) कमजोर होती है उसका केवल कोरोना से नहीं बल्कि अन्य किसी बीमारी या वायरस से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में अपनी इम्यूनिटी पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.

आंख खोलते आंकड़े: अस्पताल में भर्ती मरीजों में 275 आईसीयू-एचडीयू में , 692 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर

अक्सर हमारा शरीर हमें कमजोर इम्यूनिटी के संकेत भी देता है लेकिन हम उन्हें प्राय: नजरअंदाज कर देते हैं. श्वांस रोग स्पेशलिस्ट डॉ. एमके खान के अनुसार अब इम्यूनिटी कमजोर होने के शरीर के इन संकेतों पर गौर करना हो गया है ताकि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी सहित अन्य बीमारियों से भी बचा जा सके.

ऑफलाइन ही होंगे बोर्ड एग्जाम पर आगे बढ़ेगी डेट, जल्द घोषित होगा परीक्षा का नया टाइमटेबिल

तीसरी लहर में इन अंगों पर पड़ रहा सबसे बुरा प्रभाव, वेंटिलेटर से बचा रहे जान

कमजोर इम्यूनिटी के ये हैं लक्षण

पाचन संबंधी दिक्कतें- डायरिया, कब्ज, पेट में गड़बड़ी और दर्द होना कमजोर इम्यूनिटी का परिणाम होता है. शरीर की आंते इम्यूनिटी को बनाए रखने का काम करती हैं और आंतों में परेशानी से इम्यूनिटी कम होने लगती है जिसके कारण पेट की समस्याएं भी होती हैं.

साढ़े तीन लाख लोगों को सरकार ने दिए 875 करोड़ रुपये, आप भी चेक कर लीजिए अपना बैंक खाता

जोड़ों में तेज दर्द- इम्यूनिटी (Immunity ) के कमजोर होने का एक संकेत यह भी है. जोड़ों और मसल्स का लगातार दर्द होना खतरनाक है. इम्यूनिटी अच्छी हो तो जोड़ों और मसल्स के दर्द से जल्द राहत मिल जाती है.

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस ने अपने अंडरगारमेंट से भगवान को जोड़ा, हुई FIR, किया ऐसा कमेंट कि भड़क उठे लोग

ड्राई स्किन और बैक्टीरिया संबंधी दिक्कतें- जिस व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होती है उसे त्वचा संबंधी दिक्कतें भी ज्यादा होती हैं. इम्यूनिटी कमजोर होने पर ड्राई स्किन और बैक्टीरिया या फंगस की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें : सावधान! बिना लक्षण के हो रहे संक्रमित, सीधे जान ले रहा कोरोना, जानिए इन मरीजों की कहानी

हर समय थकावट महसूस करना- जब शरीर रोगों से लड़ पाने में नाकाम होने लगता है तो शरीर हर समय थकावट महसूस करता है. इस लक्षण के साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम आपको कमजोर होने का संकेत दे रहा होता है.

यह भी पढ़ें :संक्रमण के पहले ही मिल जाते हैं ये संकेत, दिखते ही सतर्क हो जाएं तो नहीं होगा कोरोना

बार-बार सर्दी जुकाम होना- सर्दी, जुकाम, नाक बहना और हल्का बुखार होना भी कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं.

यह भी पढ़ें : अस्पतालों में खतरनाक होते हालात, हर तीसरे मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत