यही कारण है कि, वो धीरे धीरे मानसिक तनाव के शिकार होते चले जा रहे हैं। उनका व्यवहार और भी चिड़चिड़ा और गुस्से वाला होता जाता है। तनाव, गुस्से और अल्कोहल के ज्यादा इस्तेमाल से आजकल युवाओं की बड़ी आबादी ब्रेन स्ट्रोक से पीडि़त हो रही है। हालांकि, ये भी चौंकाने वाली बात है कि, प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ब्रेन स्ट्रोक की ज्यादा शिकार हो रही हैं। न्यूरो फिजिशियन डॉ. अमित मिश्रा के मुताबिक, बदलती दिनचर्या और वातावरण के कारण स्ट्रोक के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।