
अब घर पर चमकाएं अपने नए-पुराने सोने-चांदी के गहने, काम आएंगे ये आसान टिप्स
भोपाल/ सोना, महिलाओं के श्रंगार का बेहद खास आभूषण होता है। या यूं कहें कि, बिना सोने के आभूषण पहने एक महिला का श्रंगार अधूरा है। कई महिलाओं को तो जितना प्यार अपने गहनों से होता है उतना शायद किसी और चीज़ से नहीं होता। अकसर, नियमित रुप से गहनों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के गहनों में मैल और गंदगी जमा होने लगती है, जिससे उनके बेश कीमती गहनों की चमक धुंदली पड़ जाती है। ऐसा नहीं है कि, ये गहनें फिर किसी काम के नहीं रहते। इनकी सफाई की जाए, तो ये दौबारा से अपने मूल रूप में दिखाई देकर सुदरता बिखेरने लगते हैं। हालांकि, महिलाएं इन गहनों को साफ कराने के लिए सुनार को देती हैं, जो तय चार्ज लेकर उन्हें चमकाकर दे देता है।
कई बार विश्वस्नीय सुनार ना होने के कारण महिलाएं धोखे का शिकार भी हो जाती हैं। कई सुनार गहने को घिसकर उससे सोना कम कर लेते हैं, तो कई सुनार गहने को चमकाने के लिए ऐसे केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे गहने की चमक कुछ ही दिनों में दौबारा फीकी पड़ जाती है। ये किसी भी महिला के लिए बड़ी चिंता का विषय होता है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि, आप अपने गहनों को घरेलू चीजों से ही आसानी से चमका सकती हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी। लेकिन ये सौ फीसदी सच है। आप अपने गहनों को घर में रहकर खुद अपने हातों से एकदम नया आभूषण बना सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे...।
इस तरह घर में बनाएं अपने गहने चमकदार
-डिशवॉशिंग पाउडर
एक कटोरे में गुनगुना पानी लेकर इसमें डिशवॉश पाउडर मिला ले। अब सोने या चांदी के गहने इसमें डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर गुज़रने के बाद इन्हें हल्के हाथों से टूथब्रश की मदद से घिसें। आप देखेंगे कि, धीरे धीरे आपके आभूषणों पर लगी मैल-गंदगी साफ हो जाएगी, साथ ही आपके आभूषणों की चमक एक बार फिर लौट आएगी।
-टूथपेस्ट
चांदी के आभूषण की चमक दौबारा से वापस लाने और उसे फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट बहुत काम की चीज़ है। इसके लिए आपको करना ये है कि, चांदी के आभूषणों पर हाथ से पेस्ट मलें। पूरी तरह से चांदी के आभूषण या बर्तन पर मलने के दस मिनट बाद इसे टूथब्रश की मदद से ह्का सा पानी लगाकर रगड़ें। याद रखें कि, रगड़ते समय ज्यादा बल का प्रयोग ना करें। अच्छी तरह से घिसने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप देखेंकि, आपकी चांदी एक बार फिर नई जैसी दमक उठेगी। इसे सूखे कपड़े से पोछ लें।
-अमोनिया
गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाकर कम से कम दो मिनट के लिए उसमें गहने भिगो दें। इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ़ करें। हालांकि, अमोनिया से गहने साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि, उन गहनों पर कोई मोती या रत्न न जड़ा हो, क्योंकि अमोनिया इन्हें खराब कर देता हैं।
-नमक
हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर उसे अच्छे घोल लें। इस घोल में अपने चांदी के गहने कुछ देर के लिए रख दें। गहनों के ग्रिप में जमे मेल के फूलने पर इसे ब्रश से घिस लें। आप देखेंगे कि, आपके गहने या बर्तन की चमक दौबारा से लौट आएगी। अब इसे किसी सूती कपड़ से साफ कर लें।
-सिल्वर पॉलिश
आजकल बाजार में स्लिवर पॉलिश भी आसानी से मिलने लगी हैं। इस पॉलिश की मदद से आप घर पर ही चांदी के गहने साफ़ कर सकते हैं। इससे साफ होने के बाद सालों पुराना गहना नया और चमकदार दिखने लगेगा। थोड़ी सिल्वर पॉलिश लें इसे चांदी के गहनों पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इस कपड़े से साफ़ करके गुनगुने पानी से धो लें और एक बार फिर इसे सूती कपड़े से साफ कर लें।
सोने चांदी से जुड़ी खबरों को यहां पढ़ें
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
9 Sep 2019, 3:39 PM IST
Published on:
9 Sep 2019, 3:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




