25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

coronavirus cases- सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को बताई कोरोना की ताजा स्थिति, मोदी ने कही यह बात

coronavirus cases - मध्यप्रदेश की ताजा स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

May 08, 2021

modi.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फोन पर चर्चा की। चौहान ने पीएम मोदी को वर्तमान में कोरोना की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घट रही है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए मध्यप्रदेश की हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः जबलपुर में पत्नी तो जर्मनी में पति ने किया सुसाइड


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) की शनिवार को फोन पर चर्चा हुई। सीएम चौहान ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में अब रिकवरी रेट बढ़ रहा है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी भी उन्हें दी। इससे पहले 26 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री चौहान की बातचीत हुई थी। उसमें भी मध्यप्रदेश में सरकार के किए जा रहे प्रयासों की उन्हें जानकारी समेत कई सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की गई थी।

यह भी पढ़ेंः इंदौर के आवेश खान टीम इंडिया में सिलेक्ट, भारत-इंग्लैंड के बीच होगी पांच टेस्ट मेच की सीरीज

चौहान ने पीएम मोदी को मध्यप्रदेश में चल रहे कोरोना कर्फ्यू, किल कोरोना अभियान, आइसोलेशन सेंटर, कोविड केयर सेंटर, अस्थाई कोविड अस्पतालों को बनाने के प्रयास, कोरोना वालेंटियर्स, योग से निरोग अभियान की प्रगति और लोगों को जागरूक करने का अभियान के बारे में भी बताया। इस पर पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

यह भी पढ़ेंः मंत्री सिलावट के बेटे ने कांग्रेस विधायक को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस


चौहान ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री जी से रेमडेसीविर इंजेक्शन की आपूर्ति, ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री जी से प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की।