scriptमच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाये ये घरेलु नुस्खे फिर देखें चमत्कार | Effective home remedies to get rid of mosquitoes | Patrika News
भोपाल

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाये ये घरेलु नुस्खे फिर देखें चमत्कार

मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल युक्त रिफिल, स्प्रे और क्वाइल मिलते हैं, जिनके अपने नुकसान हैं। ये घर के बुजुर्ग और बच्चों के लिए काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन, इन जानलेवा मच्छरों और कीटों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं।

भोपालSep 08, 2019 / 12:29 pm

Faiz

problem of mosquitoes

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाये ये घरेलु नुस्खे फिर देखें चमत्कार

भोपाल/ बारिश का सीज़न कई फायदे लेकर आता है, तो इसके कई नुकसान भी हैं। ये सीज़न जहां एक तरफ धरती की प्यास बुझाकर जलापूर्ति करता है, वहीं ज्यादा बारिश के कारण घरों में कीट-मच्छर भी होने लगते हैं, जिनसे कई बीमारियों जैसे मलेरिया , डेंगूचिकुनगुनियां का खतरा बढ़ जाता है। हलांकि, इन मच्छरों से निपटने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल युक्त रिफिल, स्प्रे और क्वाइल मिलते हैं, जिनके अपने नुकसान हैं। खासतौर पर ये घर के बुजुर्ग और बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

 

ऐसी स्थिति में इन जानलेवा मच्छरों और कीटों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी हैं। जिन्हें हम आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं और इसके हमारे ऊपर कोई दुष्परिणाम भी नहीं हैं। अगर आप भी इन कीट-मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक बार इन घरेलू उपायों के बारे में ज़रूर जान लें।

 

पढ़ें ये खास खबर- कैंसर से लेकर पाइल्स तक का इलाज करने में कारगर है जिमीकंद, एक नहीं इसमें हैं अनेक गुण


ये घरेलू उपाय मच्छर भगाने में कारगर

-सिट्रोनेला केंडल

सिट्रोनेला एक के प्रकार की जड़ी बूटी है, जिसकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती, इसलिए सिट्रोनेला केंडल को जलाने से वातावरण को बड़ी सरलता से मच्छर मुक्त किया जा सकता है और ये घर के वातावरण को शुद्ध भी करती है।


-कपूर

आजकल के मच्छर भी बड़े ही घाघ हो गये है, इसलिए इनका सबसे बढ़िया इलाज कपूर है। कमरे में कपूर जलाकर ऐसे स्थान पर रख दें, जहां से उसका धुआं ज्यादा से ज्यादा स्थान पर फैल जाए। 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजे बंद कर दें। आप देखेंगे कि, सारे मच्छर गायब हो जाएंगे। बता दें कि, कपूर भी घर को शुद्ध करने में सहायक होता है।


-लहसुन

लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर उसका छिड़काव घर के सारे कोनो में कर दें, जब तक लेहसुन के तेल की गंध घर में रहेगी मच्छर नहींं आएंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाना कैंसर को देता है न्योता, ये गलतियां कर सकती है गंभीर बीमार


-लैवेंडर

यह न सिर्फ मच्छरों से बचने का शानदार तरीका है, बल्कि इसकी खुशबू से आपका घर भी महक उठेगा। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं।

 

-सोते समय ये जरूर करें

ऐसा माना जाता है कि, सोते समय लहसुन की कच्ची कली चबाने से मच्छर नहीं काटते। इसके साथ ही लहसुन शरीर का रक्त संचार भी बेहतर करता है।

Home / Bhopal / मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाये ये घरेलु नुस्खे फिर देखें चमत्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो