क्या कहा था मायावती ने
इधर, एक दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दिल से गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का गठबंधन हो। मायावती दिग्विजय के उस इंटरव्यू पर नाराजगी जाहिर कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि सीबीआई से डरकर बसपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा था कि बसपा केंद्र सरकार के डर से गठबंधन नहीं कर रही है।