18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट में गैस की समस्या से तुरंत निजात दिलाती है ये खास चीज़, कुछ दिनों में इसे मान लेंगे चमत्कार

पेट की गैस से निजात दिलाने के लिए हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसकी मदद से आपको जीवनभर के लिए इस गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Sep 2019, 5:29 PM IST

acidity problem solution

पेट में गैस की समस्या से तुरंत निजात दिलाती है ये खास चीज़, कुछ दिनों में इसे मान लेंगे चमत्कार

भोपाल/ पेट में गैस की समस्या से अकसर लोग परेशान रहते हैं। ये एक ऐसी समस्या है जिसके कारण कई बार लोगों को काफी शरमिंदगी का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर गरिष्ठ खाना खाने या लंबे समय तक किसी स्थान पर बैठने से पेट में गैस की समस्या बढ़ जाती है। आमतौर एक स्थान पर बैठने वाले लोग इस समस्या से ज्यादा ग्रस्त रहते हैं। हम सभी जानते हैं कि, गैस एक ऐसी चीज है जिसे रोकना सेहत के लिए भी नुकसान दे हो सकता है। अगर पेट की गैस ठीक तरह से शरीर से बाहर ना निकले, तो ये शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचकर व्यक्ति को काफी तकलीफ पहुंचा सकती है। पीड़ित व्यक्ति इसके लिए कई इलाज भी कराता है, जिसमें कई बार तो समस्या का हल हो जाता है, लेकिन कुछ समय राहत मिलने के बाद तकलीफ फिर से जस की तस बन जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसकी मदद से आपको जीवनभर के लिए इस गंभीर समस्या से निजात मिल जाएगी। तो आइये जानते हैं, पेट में गैस बनने के कारण और इससे राहत दिलाने वाले खास नुस्खे के बारे में...।

पढ़ें ये खास खबर- किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जरूर बरतें ये खास सावधानियां, जागरुक होना है बेहद जरूरी


पेट में गैस का कारण

आपको बता दें कि पेट में गैस तब बनती है जब पेट में बैक्टीरिया उन कार्बोहाइड्रेट को उत्तेजित कर देते हैं जो छोटी आंत में ठीक से पच न पाए हों, आमतौर से यह ज़्यादा फाइबर युक्त आहार खाने से होता है, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सेम और दालें आदि। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए, तो ये आगे चलकर एक बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है। ये इतनी घातक भी हो सकती है कि, इससे पीड़ित व्यक्ति की जान तक जा सकती है।

पढ़ें ये खास खबर- शरीर में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ लें कि किडनी हो रही है खराब, ऐसे होती है शुरुआत


पेट की गैस भगाए ये खास नुस्खा

अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित है और कई तरह के इलाज करा चुके हैं, जिनसे अब तक कोई राहत नहीं मिली है, तो आप अदरक और नींबू की मदद से इस गंभीर समस्या का निवारण कर सकते हैं। आप लोग सोच रहे होंगे कि भला अदरक और नींबू की मदद से गैस से कैसे छुटकारा पा सकते है, तो आपको बता दें कि अदरक और नींबू मे कुछ ऐसे तत्व भी होते है, जो हमारे पेट मे जाकर हमारे बचे हुऐ खाने को डाइजेस्ट करने में काफी कारगर होते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- डायबिटीज से पाना है निजात तो रोज़ाना करें ये व्यायाम, शुगर लेवल रहेगा बेलेंस


इस तरह करें इस्तेमाल

पेट में बनने वाली गैस से राहत पाने के लिए आपको अदरक और नींबू के रस की ज़रूरत पड़ेगी। इसे 1-1 चम्मच की बराबर मात्रा में ले लें। इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर भोजन करने के बाद लें, रोजाना खाना खाने के बाद इस मिश्रण का सेवन करने से गैस की समस्या से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही भोजन भी ठीक तरह पचेगा।

पढ़ें ये खास खबर- मॉनसून में Fungal Infection से हैं परेशान, एक बार ज़रूर जान लें ये घरेलू उपचार


पेट की गैस से संबंधित खबर यहां पढ़ें

gastric problem causes and solution
[typography_font:14pt]gas problem in stomach
[typography_font:14pt]gas producing foods
[typography_font:14pt;" >gas trouble remedy