
visa application
भोपाल। हालही में पासपोर्ट नियमों में बदलाव किए है जिनकी जानकारी पत्रिका मध्य प्रदेश आपको पहले ही दे चुका है, जिसकी प्रति आपकी जानकारी के लिए नीचे संलग्न की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि पासपोर्ट होना ही काफी नहीं है। पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा (VISA) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आपको बता दें कि हर साल मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग हज की यात्रा करता है, जिनको हर साल वीजा बनवाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक हर साल लगभग 50 हजार के आसपास लोग भोपाल से हज यात्रा करने के लिए वीजा संबंधित दस्तावेजों के लिए आवेदन करते हैं।
इसी प्रकार अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने का मन बना रहे हैं या फिर हज यात्रा करने की चाह रखते हैं तो आपके लिए वीजा बनवाना बहुत जरूरी है। भोपाल में वीजा बनवाने के लिए आप डीबी मॉल के पासपोर्ट सेवा केंद्र ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन वीजा (VISA) बनवाना चाहते हैं तो नीचे आपको ऑनलाइन वीजा बनवाने के पूरी जानकारी दी जा रही है।
1. What is VISA ( वीजा क्या है ? ) :
किसी भी दुसरे देश से आने वाले व्यक्ति के लिए VISA एक तरह से परमिशन लेटर होता जो की आपको ये परमिट देता है कि आप किसी दूसरे देश में रह सकते है लेकिन वो आपके VISA पर निर्भर करता है कि आप कितने दिन दूसरे देश में रह सकते है या उस देश में आप क्या कर सकते है। वीसा के बहुत सारे टाइप होते है जो भी बताते है की कौन से काम के लिए कौन सा VISA लगेगा। वीसा का फुल फॉर्म है V= Visitors I= International S= Stay A= Admision होता है।
अगर आप भी किसी दुसरे देश में जाना चाहते है तो आपको भी वीसा की जरूरत पड़ेगी लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जहां आप बिना VISA के भी जा सकते है लेकिन कुछ VISA ऐसे होते है जिसकी मदद से आप कई देशो में जा सकते है , ऐसे वीजा को कॉमन VISA कहते है। भारत भी भूटान और नेपाल के लोगों को बिना वीजा आने देता है लेकिन अपने देश की बजाय किसी दुसरे देश से भारत में आने पर इन लोगों को पासपोर्ट की जरूरत होगी।
2- Types of VISA ( वीजा के प्रकार ):
वीजा कई प्रकार के होते हैं...
a. Transit Visa
Transit Visa उन लोगों को दिया जाता है जो किसी देश में घंटों के हिसाब से आना चाहते हैं। ये वीसा 72 घंटो के लिए ही Valid माना जाता है। साथ ही आवेदन करते टाइम आपको कंफर्म Return टिकट भी दिखानी पड़ती है।
b. Tourist Visa
ये वीसा दूसरे देश में घूमने जाने के लिए लिया जाता है। आप वंहा घूमने के अलावा और कोई काम नहीं कर सकते। सऊदी अरब ने टूरिस्ट वीजा 2004 से देने शुरू किए थे। हालांकि इसके पहले वह हज यात्रियों के लिए तीर्थस्थल वीजा जारी करता था।
c. Business Visa
ये वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो दूसरे देश में बिजनेस करना चाहते है। ये वीसा लेने के लिए उस पर्सन को बिजनेस करने का प्रपोजल लेटर दिखाना होता है। साथ ही यह भी बताना होता है कि वे अपना बिजनेस कहां करेंगे और वो अपना खर्च कंहा से लाएंगे। ये वीसा 6 महीने से लेकर 10 साल तक वैलिड होता है। इसमें किसी पक्की नौकरी को भी शामिल किया जा सकता है और उसके लिए वर्क वीजा लिया जा सकता है।
d. On-Arrival Visa
इसके लिए पहले से वीजा होना भी जरूरी है क्योंकि आपकी कंट्री का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट फ्लाइट में बोर्ड करने से पहले ही उसे चेक करता है। भारतीय गवर्नमेंट ने हाल ही में वीसा के बारे में कई बदलाव भी किया है। वीसा On Arrival को E-Tourist वीसा का नाम भी दिया गया है। अब इंडिया आने वाले को E-Tourist वीसा के लिए अब उन्हें इंडिया आने की बजाय अपने देश से ही अप्लाई कर सकते है।
e. Student Visa
किसी भी देश में हायर स्टडी करने के लिए इस वीसा की जरूरत पड़ती है और स्टूडेंट्स ही इस वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इस वीसा की Validation इंस्टीट्यूट के हिसाब से होती है। ऐसे ही दूसरे वीसा है जो किसी न किसी एक काम के लिए लिए जाते है।
f. Marriage Visa
यह वीजा एक निश्चित समय के लिए जारी किया जाता है। मान लीजिए, कोई भारतीय किसी अमेरिकी लड़की से शादी करना चाहता है तो वह शादी करने के लिए उसे भारत में बुला सकता है और ऐसे में उस लड़की को अमेरिका में इंडियन एंजेसी जाकर मैरिज वीजाके लिए अप्लाई करना होगा।
g. Immigrant Visa
यह उस कंडिशन में दिया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में बसना चाहता है। यह सिर्फ सिंगल जर्नी के लिए होता है यानी जब आप इस बात के लिए पक्के हों कि दूसरा देश इमिग्रेशन देने के लिए तैयार है, तभी वीजा मिलता है।
3- How to Apply for Visa and how to download VISA application form ( वीजा बनवाने के लिए ऐसे करें आवेदन ) :
वीसा के लिए आपको किसी न किसी स्पांसर की जरूरत पड़ती है। अगर आप टूरिस्ट वीसा के लिए अप्लाई करना चाहते है तो आप किसी बढ़िया Agency से बात कर सकते है या ऑनलाइन वेबसाइट से APPLY कर सकते है ( Makemytrip , Yatra.Com) यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया ने भारत में वीजा ऐप्लिकेशन और फीस कलेक्शन का काम VFS ग्लोबल सर्विसेज को दे रखा है।
इन कारणों से आपकी वीजा एप्लीकेशन हो सकती है रिजेक्ट...
a. एप्लीकेशन में कोई गलत जानकारी दी गई हो।
b. एप्लिकेंट का कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड हो या उस पर कोई मामला पेंडिंग हो।
c. उससे सुरक्षा पर किसी तरह का खतरा हो।
d. उसकी इमेज या रिश्ते उसके खुद के देश में अच्छे न हों।
e. वह देश में बसना चाहता हो और उसने इमिग्रेंट या वर्क वीजा के लिए अप्लाई न किया हो।
f. वीजा चाहने वाले व्यक्ति के पास यात्रा के लिए कोई वैध वजह न हो।
g. आमदनी का कोई वैध और कानूनी जरिया न हो।
h. जिस देश में वह जा रहा है, वहां रहने का कोई इंतजाम न हो।
i. यात्रा और दूसरे देश में ठहरने के लिए हेल्थ या ट्रैवल इंश्योरेंस न हो (कुछ खास मामलों में)।
j. बहुत शॉर्ट नोटिस पर वीजा के लिए अप्लाई किया हो।
k. इसके पहले भी वीजा एप्लीकेशन रिजेक्ट हो चुकी हो और रिजेक्शन की वजह को दूर न किया गया हो।
l. आप जिस देश में जाना चाहते हैं, उसके और आपके देश के बीच संबंध अच्छे न हों।
m. टीबी जैसा कोई छूत का रोग हो।
n. इसके पहले वीजा या इमिग्रेशन रूल्स तोड़े हों।
o. पासपोर्ट बहुत जल्द एक्सपायर होने वाला हो।
p. बिना कोई वजह बताए पहले जारी किए गए वीजा का इस्तेमाल न किया हो।
4- Information To Be Provided With Visa Application Form ( वीजा आवेदन पत्र में दी जाने वाली जानकारी) :
आम तौर पर, एक वीजा को सिर्फ एक आवेदन पत्र भरने की जरूरत होती है। आपको निम्नलिखित जानकारी अपने वीजा आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करने की आवश्यकता हो सकती है :
a- आवेदक का नाम।
b- जन्म की तारीख।
c- पासपोर्ट संख्या।
d- व्यवसाय
e- यात्रा के तिथियां
f- गंतव्य देश में संपर्क का पता लगाएं
g- उपरोक्त जानकारी के अलावा, आपको अधिक जानकारी देने के लिए कहा जा सकता है।
5- Check the Following Before You Apply For A Visa ( वीजा अप्लाई करने से पहले चेक करें) :
वीजा के लिए आवेदन देने से पहले किसी भी एप्लिकेंट को कुठ बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
a- वीजा फीस
b- फोटो
c- दूतावास सुरक्षा उपाय
d- फिंगरप्रिंट कलेक्शन
e- साक्षात्कार के दिशानिर्देशों को पहले से जानें
जानकारी के लिए बता दें कि वीजा आवेदन की प्रक्रिया हर देश के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा, आपको अपने आप को एक ठोस वीजा साक्षात्कार के लिए तैयार करना होगा।
6- यह भी जानें...
6.1- How To Apply For US Visa
स्टेप-1
ऑनलाइन भरें वीजा फॉर्म
- सबसे पहले आपको ustraveldocs.com/in वेबसाइट पर जाकर वीजा के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। याद रखें कि फॉर्म आपको ऑनलाइन ही भरना होता है। इस फॉर्म को डीएस-160. भी कहा जाता है।
- आपको सामान्य इन्फॉरमेशन भरनी होगी, इसके बाद कन्फर्मेंशन पेज प्रिंट करें।
- इस पेज में बारकोड होता है। फॉर्म भरने के बाद वीजा फीस भरें, फीसदी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसर और नेट बैंकिंग या एक्सिबैंक और सिटी बैंक की ब्रांच में भी जा सकती है।
क्या रखें सावधानी
- सारी जानकारी सही भरें और खासकर ध्यान रखें कि इन्फॉरमेंशन मिसमैच न हो। क्योंकि एक बार फॉर्म फिल होने के बाद आप इसे चेंज नहीं कर सकते हैं।
- इन्फॉर्मेशन मिसमैच होते ही आपका वीजा अप्लीकेशन रद्द हो सकता है।
स्टेप-2
वीजा सेंटर में सबमिट करें डॉक्युमेंट
- आपको आपको वीजा अप्लीकेशन सेंटर जाना होगा। यहां आपको अपनी फोटो कें साथ बायोमैट्रिक जानकारी सबमिट करानी होगी। इसमें फिंगरप्रिंट लेने के साथ फोटो लिया जाता है।
- साथ ही आपको अपने वीजा के सपोर्टिव डॉक्युमेंट सब्मिट करने होता है।
- इसमें आपको पासपोर्ट, वीजा अप्लीकेशन का कन्फर्मेशन पेज, साथ ही 14 साल से कम उम्र होने पर एक फोटोग्राफ साथ ले जाएं।
क्या रखें सावधानी
- आपके पासपोर्ट अगले 6 महीनों के लिए वैलिड हो।
- 14 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति की फोटो ले जाएं तो उसकी साइज 600/600 पिक्सल की साइज में हो।
- फोटो में आपका चेहरे की हाइट फोटो की टोलट हाइट का 50 से 70 फीसदी होना जरूरी है।
- सेंटर में फोटो खिंवताने समय भी इसी बात का ध्यान रखें।
स्टेप-3
वीजा एप्लीकेशन का सबसे अहम पढ़ाव इंटरव्यू होता है। यह इंटरव्यू कांसुलेट या दूतावास में होता है। इंटरव्यू ही तय करता है कि आपको वीजा मिलेगा या नहीं। इसलिए इसकी तैयारी पहले से करके जाएं। वीजा अधिकारियों की ओर से आप से कुछ औपचारिक सवाल पूछे जाते हैं। हालांकि जवाब में जरा सी चूक आपका वीजा बनने से रोक सकती है।
6.2- How To Apply For Canada Visa
कनाडियन वीजा कार्यालय आपसे अतिरिक्त दस्तावेज मांग सकता है। ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम पर एक सूचना दी जाएगी और उसके पश्चात एक ई-मेल या सुनिश्चित करने के लिए भेजा जाएगा कि आपको निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इसके पश्चात आपसे कनाडा वीजा एप्लीकेशन सेंटर पर अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा जाएगा जो कि इसके पश्चात उनके द्वारा आपकी ओर से कनाडियन वीजा कार्यालय को प्रस्तुत किए जाएंगे।
6.3- How To Apply For Singapore Visa
अगर आप सिंगापुर का स्टूडेंट वीजा बनवाना चाहते हैं तो बता दें कि इसको मिलने में लगभग 30 दिन का समय लगता है। जून-जुलाई में इसका पीक सीजन होता है इसलिए कभी कभी ज्यादा समय भी लग जाता है। वीजा मिलने की कुछ शर्तों को सिंगापुर जाकर भी पूरा करना पड़ता है। आपको पहले वीजा मिलने के जो कागजात यूनिवर्सिटी की तरफ से मिलेंगे उन्हें लेकर आपको 30 दिनों के अंदर सिंगापुर पहुंचना होगा। इसके बाद वहां पर कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट होंगे जिनका रिजल्ट अगले दिन आएगा। उसमें पास होने के बाद आपको आधिकारिक तौर पर सिंगापुर का स्टूडेंट वीजा मिल जाएगा। आप सिंगापुर के अंदर और बाहर जाने के लिए आजाद हैं। इस वीजा पर आप हफ्ते में 16 घंटे काम करने के लिए भी आजाद हैं। ध्यान रहे कि काम करने की सुविधा प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स के स्टूडेंट्स के लिए नहीं है। इस वीजा को आप समाप्त होने से पहले ही आगे के कोर्स में एडमिशन पर रिन्यू भी करा सकते हैं।
7- How To Apply for Other Utility Product
Published on:
16 Nov 2017 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
