CG Crime:बिलासपुर में लिव इन (Live-in Relationship) में साथ रहने वाली प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने प्रेमिका के मामा को फोन कर कहा, मैं तेरी भांजी की हत्या कर तखतपुर जा रहा हूं, जाकर उसका शव देख लेना। भांजी की हत्या की जानकारी होने के बाद मामा अपनी अन्य भांजियों के साथ मंगला यादव मोहल्लापहुंचा तो भांजी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।