
India vs Australia 2nd test Live streaming: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT)का दूसरा मुक़ाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। एडिलेड ओवर में खेला जाने वाला यह मैच डे -नाइट टेस्ट होगा। जिस वजह से इस मैच का समय बदल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
India vs Australia 2nd Test: कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट 6 दिसंबर यानि शुक्रवार से खेला जाएगा।
India vs Australia 2nd Test: कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
India vs Australia 2nd Test: कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का डे- नाइट टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस 9 बजे होगा।
India vs Australia 2nd Test: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे- नाइट टेस्ट मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
India vs Australia 2nd Test: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी + हॉट स्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
India vs Australia 2nd Test: कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का डे नाइट टेस्ट?
इस मैच का प्रसारण डीडी चैनल पर भी किया जाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है।
Published on:
05 Dec 2024 08:45 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
