Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अब जाकर खुलासा किया कि भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट के दौरान 10,000 रन बनाने का दबाव उन पर काफी भारी पड़ा। अबर स्मिथ एक रन और बना लेते तो वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाते। हालांकि वे इस उपलब्धि तक पहुंचने से एक रन से चूक गए, क्योंकि इस टेस्ट में 38 रन की दरकार थी और उन्होंने दो पारियों में 33 और 4 रन बनाए। स्मिथ ने स्वीकार किया कि हालांकि वे आम तौर पर सांख्यिकीय उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने से बचते हैं, लेकिन 10,000 रनों के महत्व ने इसे एक अलग चुनौती बना दिया और मैच से पहले रात को वह ठीक से सो भी नहीं सके।