8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाना पाटेकर के निधन के बाद फूट-फूट कर रोया बेटा, भावुक करने वाला वीडियो आया सामने

Nana Patekr Death: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट से अभिनेता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 08, 2026

Nana Patekar son Emotional Video

नाना पाटेकर की फोटोज। (फोटो सोर्स: Instagram- @mesmahirising and @ourvadodara)

Nana Patekr Death: आज यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को मनोरंजन जगत के लिए दुखद खबर आयी। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का उनके गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया। वो अपने घर में बेहोशी की हालत में पाए गए और नजदीकी मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने तकरीबन 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया। हालांकि, वो जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। इस खबर के बाद से देश और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नेता और अभिनेता दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज एक बेटे ने अपने पिता को खोया है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाना पाटेकर का छोटा बेटा बेसुध और बेहाल हालत में रोता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक बीटा अपने पिता के निधन से पूरी तरह से टूट गया है। उसकी आँखों से बहते आंसूं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में है शोक की लहर

वेलकम स्टार नाना पाटेकर की डेथ से पूरी इंडस्ट्री में मातम का माहौल है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों का तांता लग गया है। रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, स्मृति ईरानी, नितिन कड़करी, प्रकाश राज, रवि किशन जैसी हस्तियों ने अभिनता को याद करते हुए भावनात्मक सन्देश शेयर किये हैं।

रितेश देशमुख ने इसे "एक युग का अंत" बताया। नितिन गडकरी, सुवेंदु अधिकारी, मुकेश छाबड़ा, खुशबू सुंदर, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज ने भी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनकी बेमिसाल अदाकारी, सादगी और सामाजिक कार्यों को याद किया।

नाना पाटेकर के 3 दशकों का करियर

नाना पाटेकर के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक को खो दिया है, जिनका करियर 3 दशकों तक का रहा। नाना पाटेकर ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें 'अग्नि साक्षी', 'ख़ामोशी द म्यूजिकल', 'वेलकम', 'हॉउसफुल 5', 'क्रांतिवीर', तिरंगा, और प्रहार जैसी आइकॉनिक फिल्मों के नाम शामिल हैं। 1978 में फिल्म 'गमन' से अपना सफर शुरू करने वाले 75 वर्षीय नाना पाटेकर ने हाल ही में 'हाउसफुल 5', विशाल भारद्वाज की 'ओ'रोमियो' और अनिल कपूर स्टारर 'सूबेदार' में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा था।