गाजियाबाद जनपद में सूखे, बिन मौसम बरसात, ओलावृष्टि और कई अन्य वजहों से किसानों की फसल खराब हो गई थी। जिन किसानों ने सरकार के माध्यम से बीज और खाद लिया था, उनके लोन को माफ किया गया है। इसके लिए किसान के पास दो हेक्टेयर खेती होनी जरूरी थी। योजना जून 2017 से लागू हुई है। इसके तहत अभी तक 70 करोड़ 64 लाख की राशि का ऋण माफ किया गया है।