
पेट या पेल्विस में लगातार दर्द इस कारण से होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Magnific)
Adnexal Tumor Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी तकलीफों को टाल देना बहुत आम बात हो गई है। पेल्विस (पेट के निचले हिस्से) में दर्द, भारीपन या गैस जैसा महसूस होना बहुत आम बात लगती है। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, अक्सर लोग इसे नॉर्मल डाइजेशन की समस्या या पीरियड्स का दर्द मानकर टाल देते हैं। लेकिन अगर यह तकलीफ लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह लक्षण Adnexal Tumor (एडनेक्सल ट्यूमर या मास) का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये क्या होता है? इसके कारण और लक्षण क्या-क्या होते हैं?
मेयो क्लिनिक के अनुसार, महिलाओं के गर्भाशय (Uterus या बच्चेदानी) के दोनों तरफ कुछ बेहद खास अंग जुड़े होते हैं। इनमें ओवरी (Ovary यानी अंडाशय), फैलोपियन ट्यूब्स (Fallopian Tubes) और इन्हें सहारा देने वाले आसपास के टिश्यूज (ऊतक) शामिल हैं। डॉक्टरी भाषा में गर्भाशय के आसपास मौजूद इस पूरे हिस्से को एडनेक्सा (Adnexa) कहा जाता है। जब इस एडनेक्सा वाले हिस्से में यानी आपकी ओवरी, फैलोपियन ट्यूब या आसपास के टिश्यूज में किसी भी तरह की कोई गांठ, पानी की थैली (जिसको सिस्ट कहते हैं) या ट्यूमर बनने लगता है, तो उसे Adnexal Tumor या Adnexal Mass कहते हैं। ज्यादातर एडनेक्सल ट्यूमर कैंसर नहीं होते हैं। ये साधारण पानी की थैलियां या मांस का सामान्य टुकड़ा हो सकते हैं, जो अक्सर बिना किसी बड़े इलाज के अपने आप भी ठीक हो जाते हैं
यह ट्यूमर या गांठ किसी एक वजह से नहीं बनती, बल्कि इसके पीछे कई अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मुख्य रूप से इसके ये कारण होते हैं;
मेयो क्लिनिक के मुताबिक, हर एडनेक्सल ट्यूमर जानलेवा नहीं होता, लेकिन कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां एक मिनट की भी देरी भारी पड़ सकती है। अगर आपको पेट के निचले हिस्से के दर्द के साथ-साथ नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो बिना कोई समय गंवाए तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में जाएं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
19 Aug 2026 08:51 am
Published on:
19 Aug 2026 08:51 am
