24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंख के ऊपरी हिस्से में सूजन और दर्द? क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है Tear Gland में सूजन का संकेत

Tear Gland Sweeling Hindi: आंख के ऊपरी हिस्से में सूजन और दर्द को न टालें! यह Tear Gland में सूजन (Dacryoadenitis) का संकेत हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें इसके कारण, लक्षण और सही इलाज।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Sep 24, 2026

Close-up of swollen outer upper eyelid due to inflamed tear gland

आंख के ऊपरी हिस्से में सूजन क्यों आती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Tear Gland Sweeling: हमारी आंखें बहुत ही नाजुक और संवेदनशील अंग होती हैं। कई बार सुबह सोकर उठने पर या अचानक से आंख के ऊपरी हिस्से या पलक के बाहरी किनारे पर सूजन, लालिमा और दर्द महसूस होने लगता है। अक्सर लोग इसे केवल कोई कीड़ा काट लेना, गुहेरी (Stye) होना या नींद पूरी न होना मानकर टाल देते हैं या फिर घर पर ही सेक करने लगते हैं। लेकिन अगर आपकी आंख के ऊपरी और बाहरी हिस्से में पलक के नीचे सूजन है और वह हिस्सा छूने पर बहुत दर्द कर रहा है, तो यह Dacryoadenitis (डेक्रियोएडेनाइटिस) का संकेत हो सकता है। आसान भाषा में कहें तो, यह आंख के अंदर आंसू बनाने वाली ग्रंथि (Tear Gland या Lacrimal Gland) में होने वाली सूजन और इंफेक्शन की समस्या है। अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि इसके कारण और लक्षण क्या हैं?

क्या होता है Dacryoadenitis?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारी हर आंख के ऊपरी और बाहरी हिस्से में (भौं या eyebrow के ठीक नीचे हड्डी के पास) एक छोटी सी ग्रंथि होती है, जिसे लैक्रिमल ग्लैंड (Lacrimal Gland) या आंसू की ग्रंथि कहते हैं। इस ग्रंथि का मुख्य काम आंख को नम रखना और आंसू बनाना होता है ताकि आंख में कचरा न जमे और इन्फेक्शन न फैले। जब किसी बैक्टीरिया, वायरस या शरीर में किसी अंदरूनी सूजन (Inflammation) के कारण इस आंसू बनाने वाली ग्रंथि में इन्फेक्शन या सूजन आ जाती है, तो उस स्थिति को ही मेडिकल भाषा में Dacryoadenitis कहते हैं। इसके कारण आंख के ऊपर का हिस्सा सूजकर बाहर की तरफ निकलने लगता है और पलक थोड़ी नीचे की ओर झुक जाती है।

शरीर में दिखने वाले मुख्य लक्षण

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, Dacryoadenitis के लक्षण अचानक भी दिख सकते हैं और धीरे-धीरे भी बढ़ सकते हैं। अगर आपकी आंसू की ग्रंथि में सूजन है, तो आपको ये संकेत महसूस हो सकते हैं;

  • ऊपरी पलक में सूजन और दर्द।
  • आंख के आकार में बदलाव।
  • लालिमा और गर्माहट।
  • आंसुओं का ज्यादा या कम बनना।
  • धुंधला दिखाई देना
  • बुखार और गले में सूजन।

यह समस्या क्यों और कैसे होती है?

Dacryoadenitis होने की वजह के आधार पर इसे दो भागों में बांटा जाता है, एक्यूट (Acute) जो अचानक होती है, और क्रॉनिक (Chronic) जो लंबे समय तक बनी रहती है। इसके मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं;

  • वायरल इंफेक्शन (Viral Infection)।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial Infection)।
  • ऑटोइम्यून बीमारियां (Autoimmune Diseases)।

गुहेरी (Stye) और Dacryoadenitis में अंतर

अक्सर लोग Dacryoadenitis को सामान्य 'गुहेरी' (Stye) समझ बैठते हैं, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है, गुहेरी (Stye) आमतौर पर पलक के किनारे पर मौजूद तेल ग्रंथियों के बंद होने से छोटा सा दाना या पिंपल जैसा बनता है। Dacryoadenitis आंख के ऊपरी और बाहरी कोने पर भौं के नीचे की तरफ होती है, जिससे पूरी ऊपरी पलक लटक जाती है और यह अधिक गहराई में मौजूद ग्रंथि की सूजन होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल