
चूहे के काटने से बुखार क्यों आता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Rat-Bite Fever: घर में चूहे का दिखना आम बात लग सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चूहे का एक छोटा सा काटना या खरोंच मारना भी आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है? अक्सर लोग घर की सफाई करते समय, चूहों को भगाते वक्त या पेट्स (पालतू चूहों) को संभालते समय उनके काटने या खरोंच को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह लापरवाही रैट-बाइट फीवर (Rat-Bite Fever या RBF) नाम की बीमारी का कारण बन सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, रैट-बाइट फीवर एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है। अगर समय रहते इसका सही इलाज न कराया जाए, तो यह इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह बीमारी क्या है, इसके लक्षण कैसे पहचानें और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
अमरीकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी (CDC) के अनुसार, रैट-बाइट फीवर एक ऐसा इंफेक्शन है जो खास तरह के बैक्टीरिया के कारण होता है। ये बैक्टीरिया मुख्य रूप से चूहों और कुतरने वाले अन्य जीवों (जैसे गिलहरी, नेवला या हैम्स्टर) के मुंह, नाक और आंखों के तरल पदार्थों में मौजूद होते हैं। जब कोई संक्रमित चूहा किसी इंसान को काट लेता है या तेज खरोंच मार देता है, तो यह बैक्टीरिया त्वचा के जरिए शरीर के अंदर दाखिल हो जाता है। इतना ही नहीं, अगर चूहे के मल-मूत्र से दूषित पानी या खाना कोई इंसान खा ले, तो भी यह बीमारी हो सकती है। इसे मेडिकल साइंस में 'हावेरहिल फीवर' (Haverhill fever) कहा जाता है।
चूहे के काटने या खरोंच के तुरंत बाद लक्षण दिखाई नहीं देते। आमतौर पर काटने के 3 से 20 दिनों के भीतर इसके लक्षण उभरना शुरू होते हैं। हैरानी की बात यह है कि जब तक लक्षण शुरू होते हैं, तब तक चूहे के काटने का घाव पूरी तरह ठीक हो चुका होता है, जिससे लोग इसे चूहे के काटने से जोड़कर देख भी नहीं पाते। CDC और क्लिवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, इसके प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं;
यदि रैट-बाइट फीवर का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह बैक्टीरिया खून के जरिए शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक पहुंच सकता है। क्लिवलैंड क्लीनिक के अनुसार, इलाज में देरी होने पर ये गंभीर समस्याएं हो सकती हैं;
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को चूहे ने काटा है या खरोंच मारी है और उसके कुछ दिनों बाद बुखार या जोड़ों में दर्द महसूस हो, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर को यह बताना बेहद जरूरी है कि मरीज को चूहे ने काटा था। राहत की बात यह है कि अगर समय रहते डॉक्टर के पास पहुंच जाएं, तो एंटीबायोटिक दवाओं (जैसे पेनिसिलिन या डॉक्सीसाइक्लिन) की मदद से इस बीमारी का पूरी तरह और आसानी से इलाज किया जा सकता है।
Updated on:
09 Oct 2026 11:42 am
Published on:
09 Oct 2026 11:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
