5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facial Yeast Infection: मुंहासे नहीं, चेहरे पर फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकते हैं ये छोटे-छोटे दाने, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें लक्षण

चेहरे पर दिखने वाले छोटे दाने सिर्फ मुंहासे नहीं, बल्कि Facial Yeast Infection भी हो सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक और नेचर रिसर्च से जानिए फंगल और साधारण पिंपल्स में अंतर, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 05, 2026

Close-up of a woman's face with small red bumps indicating a fungal yeast infection on the skin

Facial Yeast Infection क्या होता हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Facial Yeast Infection: चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स निकलना बेहद आम बात है। अक्सर लोग इन्हें साधारण मुंहासे (Pimples) मानकर बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के फेस वॉश, क्रीम या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। लेकिन कई बार बहुत प्रयास करने के बाद भी ये दाने ठीक नहीं होते, बल्कि और बढ़ने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर दिखने वाले ये छोटे-छोटे दाने हमेशा सामान्य मुंहासे नहीं होते? जी हां, यह चेहरे पर होने वाला फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) या यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, चेहरे पर प्राकृतिक रूप से कैंडिडा (Candida) या मालासेज़िया (Malassezia) नाम का यीस्ट (फंगस) पाया जाता है। सामान्य स्थिति में यह हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन जब वातावरण या त्वचा की स्थिति बदलती है, तो यह फंगस जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है और चेहरे पर इंफेक्शन का रूप ले लेता है। आइए समझते हैं कि चेहरे के फंगल इंफेक्शन और आम मुंहासों में क्या अंतर है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

चेहरे पर क्यों होता है फंगल इंफेक्शन?

नेचर रिसर्च के मुताबिक, हमारी त्वचा पर प्राकृतिक तेल और नमी होती है। लेकिन जब त्वचा का संतुलन बिगड़ता है, तो फंगस को पनपने का मौका मिल जाता है। चेहरे पर यीस्ट इंफेक्शन होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं;

  • गर्मी और पसीना।
  • त्वचा की सही सफाई न होना।
  • स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल।
  • कमजोर इम्यूनिटी।
  • दूसरों का सामान इस्तेमाल करना।

आम मुंहासे और फंगल इंफेक्शन में अंतर कैसे पहचानें?

अक्सर लोग फंगल इंफेक्शन को साधारण पिंपल्स समझकर गलत इलाज कर बैठते हैं। लेकिन दोनों में कुछ साफ अंतर होते हैं;

क्या साधारण पिंपल क्रीम से यह ठीक हो सकता है?

यही सबसे बड़ी गलती है जो अक्सर लोग करते हैं। सामान्य मुंहासों के लिए इस्तेमाल होने वाली क्रीम्स (जैसे सैलिसिलिक एसिड या एंटी-एक्ने जेल) या पिंपल पैच फंगल इंफेक्शन पर काम नहीं करते। अगर आप इन दानों पर एंटीबायोटिक क्रीम या स्टेरॉयड क्रीम लगाते हैं, तो फंगस कम होने के बजाय और तेजी से बढ़ सकता है।

चेहरे के फंगल इंफेक्शन से बचाव और सावधानियां

यदि आपको लगता है कि आपके चेहरे पर फंगल इंफेक्शन के लक्षण हैं, तो इन आसान बातों का ध्यान रखें;

  • चेहरा साफ और सूखा रखें।
  • एंटी-फंगल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल।
  • ऑयली और भारी क्रीम्स से बचें।
  • अपनी चीजें अलग रखें।
  • मीठे और प्रोसेस्ड खाने पर नियंत्रण रखें।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

अगर घरेलू देखभाल और सफाई के बावजूद आपके चेहरे के दाने 1-2 हफ्ते में ठीक नहीं हो रहे हैं, खुजली बहुत ज्यादा बढ़ रही है या दाने पूरे चेहरे पर फैल रहे हैं, तो बिना देर किए किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) को दिखाएं। डॉक्टर सही जांच करके आपको सही एंटी-फंगल दवाएं देंगे, जिससे यह समस्या जल्दी और पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।