22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yami Gautam Skin Condition: यामी गौतम को भी हो चुकी है केराटोसिस पिलारिस, मेयो क्लिनिक से जानें इसके कारण और लक्षण

Yami Gautam Skin Condition Hindi: केराटोसिस पिलारिस (Keratosis Pilaris) क्या है? अभिनेत्री यामी गौतम भी हो चुकी हैं इस त्वचा स्थिति का शिकार। मेयो क्लिनिक, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानिए इसके कारण, लक्षण और इससे बचाव के।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 22, 2026

keratosis Pilaris in Hindi,Yami Gautam skin condition,Keratosis Pilaris causes and symptoms,

अभिनेत्री यामी गौतम फाइल फोटो- @instayamigautam

Yami Gautam Skin Condition Cause: क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके या आपके किसी जानकार के हाथों और पैरों पर छोटे-छोटे दाने या बंप्स होते हैं? अक्सर लोग इसे चिकन स्किन समझकर छिपाने की कोशिश करते हैं या इससे परेशान हो जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह एक बेहद आम स्थिति है, जिससे डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पिछले साल बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी त्वचा की इस सच्चाई को साझा किया। उन्होंने बताया कि वह केराटोसिस पिलारिस (Keratosis Pilaris) नाम की स्थिति से जूझ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों में इसे एडिट करने या मेकअप से छिपाने के बजाय जैसा है वैसा ही स्वीकार किया। यामी गौतम का कहना था कि वह अब अपनी इस त्वचा को छिपाने की जगह खुलकर अपनाना चाहती हैं, क्योंकि परफेक्शन केवल एक छलावा है और असली निखार आपके आत्मविश्वास से आता है। आइए जानते हैं कि केराटोसिस पिलारिस क्या होता है? इसके कारण और लक्षण क्या हैं?

केराटोसिस पिलारिस क्या होता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, केराटोसिस पिलारिस (KP) एक त्वचा विकार है, जिसे बोलचाल की भाषा में अक्सर चिकन स्किन (Chicken Skin) भी कहा जाता है। इस स्थिति में त्वचा की सतह पर बारीक, सूखे और सख्त दाने बन जाते हैं, जिससे त्वचा को छूने पर वह रेगमाल (sandpaper) जैसी खुरदरी महसूस होती है। यह कोई संक्रामक बीमारी नहीं है, यानी यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती। यह मुख्य रूप से ऊपरी बांहों (arms), जांघों (thighs), गालों (cheeks) और कभी-कभी पीठ या नितंबों (buttocks) पर दिखाई देती है। यह दाने आमतौर पर बेदर्द होते हैं और स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन कॉस्मेटिक दृष्टिकोण से लोग इन्हें देखकर असहज हो जाते हैं।

इसके मुख्य कारण

मेयो क्लिनिक के अनुसार, केराटोसिस पिलारिस के होने का सीधा संबंध हमारी त्वचा के सुरक्षात्मक प्रोटीन से है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं;

1.केराटिन का जमाव (Keratin Accumulation)- हमारी त्वचा में 'केराटिन' नाम का एक कठोर प्रोटीन होता है, जो त्वचा को बाहरी संक्रमण और हानिकारक तत्वों से बचाता है। जब शरीर में केराटिन का उत्पादन आवश्यकता से अधिक होने लगता है, तो यह मृत त्वचा कोशिकाओं के साथ मिलकर बालों के रोम छिद्रों (hair follicles) में जमा होने लगता है।

2. रोम छिद्रों का बंद होना- इस जमाव के कारण रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं और त्वचा की ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे उभार या दाने बन जाते हैं।

3. आनुवंशिकी (Genetic Factors)- यदि आपके परिवार में माता-पिता या भाई-बहन को यह समस्या रही है, तो आपको भी इसके होने की संभावना अधिक होती है।

4.अन्य त्वचा स्थितियां- जिन लोगों को एक्जिमा (Eczema), अस्थमा या अत्यधिक शुष्क त्वचा (Dry Skin) की समस्या होती है, उनमें केराटोसिस पिलारिस होने का जोखिम अधिक रहता है।

केराटोसिस पिलारिस के प्रमुख लक्षण

डर्मनेट के अनुसार, इस स्थिति की पहचान करना काफी आसान होता है। इसके मुख्य लक्षणों में शामिल हैं;

  • त्वचा पर बारीक, बिना दर्द वाले उभार या दाने दिखाई देना।
  • त्वचा का रंग बदलना।
  • रेगमाल जैसी त्वचा।
  • मौसम का प्रभाव।
  • हल्की खुजली।

बचाव और देखभाल के उपाय

केराटोसिस पिलारिस का कोई पक्का या स्थायी इलाज (permanent cure) नहीं है, लेकिन सही दिनचर्या और देखभाल से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है;

  • त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज रखें।
  • एक्सफोलिएटिंग एसिड्स का प्रयोग।
  • त्वचा को रगड़ने से बचें।
  • गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
  • ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल