4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल, 14 मई 2025: मिथुन राशि वालों की बढ़ सकती है आय, बाकी राशि वालों का भी जानें हाल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: दैनिक राशिफल बुधवार के अनुसार 14 मई को मिथुन राशि वालों की आय बढ़ सकती है। बाकी राशि वालों का हाल कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope Today Wednesday)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

May 13, 2025

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज का राशिफल 14 मई 2025 बुधवार राशिफल

Today Horoscope in Hindi: बुधवार को मेष से मीन तक के लोगों की आमदनी कैसी रहेगी, सामाजिक आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 14 मई के अनुसार कई दिनों से लंबित कार्य बुधवार को भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 14 मई के अनुसार संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में न पड़ें।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि बुधवार के अनुसार 14 मई को अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। कला की तरफ रूझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि बुधवार के अनुसार 14 मई 2025 को विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार बुधवार को दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवादेही के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है।


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार 14 मई को दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

ये भी पढ़ेंः Shani Dev Ki Katha Se Kya Sikhe: शनि देव की कथा से सीख सकते हैं 5 अनूठी बातें

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

वृश्चिक आज का राशिफल 14 मई के अनुसार कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

धनु आज का राशिफल बुधवार के अनुसार माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।


आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का मकर राशिफल के अनुसार बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को खरीदने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का कुंभ राशिफल के अनुसार आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, आपके लिए स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Guru Gochar 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 1 साल तक 6 राशियों को मिलेगा सुख, समृद्धि का वरदान

मीन राशि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशि आज का राशिफल के अनुसार परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

#Rashifal-2025में अब तक