13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 15 february: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को धन लाभ, व्यापार में सफलता, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 15 february: शनिवार के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं, करियर कौन सा मोड़ लेगा, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, आज का राशिफल शनिवार 15 फरवरी में जानिए पं. चंदन श्याम नारायण से हर सवाल का जवाब (Daily Horoscope Saturday)

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Feb 14, 2025

aaj ka rashifal saturday 15 february

aaj ka rashifal saturday 15 february 2025: आज का राशिफल 15 फरवरी शनिवार 2025

Aaj Ka Rashifal 15 february 2025: शनिवार को मेष वृषभ समेत 3 राशियों को धन लाभ हो सकता है, इसके अलावा व्यापार में सफलता के योग हैं, 15 फरवरी आपके लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल (today horoscope)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 15 फरवरी के अनुसार शनिवार को दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और फंसा पैसा वापस मिलने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।



आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि शनिवार के अनुसार 15 फरवरी को जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।



आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 15 फरवरी शनिवार को अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)


आज का राशिफल कर्क राशि शनिवार के अनुसार समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। 15 फरवरी को अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दोपहर के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी होगा, इससे आपकी चिंता कुछ कम होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि 15 फरवरी के अनुसार संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 15 फरवरी को कन्या राशि वालों में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी शनिवार को अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Tarot Horoscope 16 To 22 February: मेष, कर्क समेत 3 राशियों का आ रहा गुडलक, साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानिए इशारा


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)


दैनिक राशिफल तुला राशि 15 फरवरी के अनुसार शनिवार को पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।




आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 15 फरवरी को मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।




आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal dhanu Rashi)

शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 15 फरवरी को धनु राशि वालों के बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। 15 फरवरी को क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

शनिवार राशिफल मकर राशि 15 फरवरी के अनुसार दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायक है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Tarot Rashifal 16 To 22 february: तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल में जानें कैसे रहेंगे अगले 7 दिन


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)


शनिवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 15 फरवरी 2025 को कुंभ राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल शनिवार के अनुसार 15 फरवरी 2025 को अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक