
आज का टैरो राशिफल शुक्रवार, 7 फरवरी
Today Tarot Horoscope 7 February 2025: 7 फरवरी शुक्रवार का दिन 6 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार शुक्रवार को 6 राशि के लोगों को निवेश में अच्छे धन लाभ की संभावना है। आज का राशिफल शुक्रवार में प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानें अपना भविष्य।
Aaj Ka Mesh Tarot Rashifal 7 February 2025: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज हो सकता है कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल न हो। साथ ही आज किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन भी उदास हो सकता है।
टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को आज ऐसा महसूस होगा कि परिस्थितियां उनके हाथ से निकल रही हैं। लेकिन जल्द ही सब आपके अनुकूल भी हो जाएगा। आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मिथुन राशि के जातक आज खुद को नई चीजों को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज जल्द ही अपनी गलतियों का अहसास होने लगेगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
Cancer Tarot Horoscope Friday 7 February 2025: टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक कर्क राशि के जातकों को आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। हालांकि आज आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सलाह है कि साझेदारी वाले कामों में सावधान रहें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के लोगों का कार्यकौशल आज देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं को शुरू करने पर आप विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको सलाह है कि आज बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों में आज ऊर्जा का स्तर काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। आपका प्रभाव भी काफी ज्यादा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है। आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है।
Friday 7 February 2025 Tula Horoscope: टैरो कार्ड्स बता रहे है कि तुला राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लगातार भागदौड़ करने के कारण आपके सामने ऐसी स्थिति आ सकती है। आपको सलाह है कि आज कोशिश करें की आप आध्यात्मिक बने रहें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आज आप कुछ नए और साहसिक कदम भी उठा सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में आज वृद्धि होने के योग भी है। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
धनु राशि वालों के टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज धन खर्च के योग बन रहे हैं। आज आप अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन खराब रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के कुछ लोगों का आज मकान और जमीन के सौदों से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
कुंभ राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर अत्यंत युक्ति संगत और सुचारु रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कष्ट में हो सकता है। आज आपके द्वारा कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
Today Pisces Tarot Horoscope 7 February 2025: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।
Published on:
06 Feb 2025 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
