27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा रघुवंशी केस में तीन दिनों में बड़े खुलासे की उम्मीद, जानिए क्यों आशान्वित है शिलांग पुलिस

Raja Raghuvanshi murder case - राजा रघुवंशी मर्डर केस में गिरफ्तार 8 वें आरोपी लोकेंद्रसिंह तोमर को शिलांग ले जाया जा रहा है। मेघालय पुलिस ने उसे सोमवार को ग्वालियर से पकड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Jun 2025, 8:03 PM IST

Shillong police expects big disclosures in three days in Raja Raghuvanshi murder case

Shillong police expects big disclosures in three days in Raja Raghuvanshi murder case (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Raja Raghuvanshi murder case - राजा रघुवंशी मर्डर केस में गिरफ्तार 8 वें आरोपी लोकेंद्रसिंह तोमर को शिलांग ले जाया जा रहा है। मेघालय पुलिस ने उसे सोमवार को ग्वालियर से पकड़ा था। मंगलवार को लोकेेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे शिलांग पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया गया। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर लौटकर जिस फ्लैट में रुकी थी; लोकेंद्र तोमर उसी बिल्डिंग का मालिक है। पुलिस का आरोप है कि उसी के दबाव पर सोनम का काले रंग का बैग जलाया गया था जिसमें केस से संबंधित अहम सबूत थे। लोकेंद्र तोमर की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इस दौरान पूछताछ में शिलांग पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि वह सोनम और उसके बैग में रखी चीजों के बारे में कुछ अहम जानकारी दे सकता है। हालांकि लोकेंद्र तोमर कह रहा है कि वह सोनम को जानता तक नहीं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को ​गिरफ्तार कर चुकी है। सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस ने शिलोम जेम्स और बलवीर सिंह को पकड़ा था। सोमवार को लोकेंद्र तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें :सोनम के परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान

शिलांग पुलिस को सोनम के संबंध में अहम खुलासे की उम्मीद

शिलांग पुलिस को लोकेंद्र की 72 घंटे यानि 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिली है। पुलिस उसे अब शिलांग ले जा रही है। इंदौर से फ्लाइट से गुवाहटी और फिर शिलांग पहुंचेगी जहां उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। लोकेंद्र सिंह तोमर से पूछताछ में शिलांग पुलिस को सोनम के संबंध में अहम खुलासे की उम्मीद है। हालांकि वह कह रहा है कि उसका सोनम से कोई लेना देना नहीं है। लोकेंद्र ने मीडिया से छूटकर आने पर तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही।

गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार सोनम रघुवंशी राजा की हत्या के बाद शिलांग से इंदौर आई और 30 मई से 7 जून तक लोकेंद्र तोमर के किराए के फ्लैट में रही। उसने पूरी बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दे रखी है। गाजीपुर जाते वक्त सोनम फ्लैट में एक बैग छोड़ गई थी जिसकी पुलिस को तलाश थी। शिलोम जेम्स ने पूछताछ में बताया कि लोकेंद्र तोमर के कहने पर उसने सोनम का बैग जला दिया था। शिलांग एसआइटी ने फोरेंसिक जांच के लिए जले बैग के अवशेषों को जब्त किया है।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक