scriptIPL 2021: 8 साल पहले 2013 में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई ने टेक दिए थे घुटने, फ्लॉप रहे थे धोनी | IPL 2021:ipl 2013 final winner mumbai indians, Dhonis CSK runner | Patrika News

IPL 2021: 8 साल पहले 2013 में मुंबई इंडियंस के सामने चेन्नई ने टेक दिए थे घुटने, फ्लॉप रहे थे धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 07, 2021 09:56:03 pm

2013 में मुंबई इंडियंस ने ईडन गार्डन मैदान एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को दी थी 41 रनों से मात। जानिए पूरे फाइनल मैच का हाल….!
 

mumbai_indians.png

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) शुरू होने में सिर्फ 2 ही दिन शेष बचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (chennai super kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दोनों ही टीमें आईपीएल (IPL 2021) जीत की दावेदार मानी जा रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल सीजन-8 (IPL Season-8 ) का फाइनल मुकाबला भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai vs Chennai) के बीच खेला गया था। लेकिन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स बुरी तरह हारी थी। कप्तान महेन्द्र धोनी (MS Dhoni) अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए थे और सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

—कोच रिकी पोंटिंग भरते है टीम में ऊर्जा, धोनी भाई के खिलाफ खेलना बड़ा रोमांचक

 

mumbai_indians_vs_chennai_super_kings.png

मुंबई ने चेन्नई को दिया था 203 रनों का लक्ष्य
2013 का फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन में चेन्नई और मुुंबई के बीच खेला गया था। मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से मात देखकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 202 रन बनाए थे और जवाब में धोनी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी थी।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : कोच रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा, पृथ्वी शॉ ने बल्लेबाजी करने कर दिया था साफ इनकार

रोहित और पोलार्ड ने लगाया था अर्धशतक
मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और कीरन पोलार्ड ने अर्धशतक जड़े थे। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लिंघन ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मलिंगा और हरभजन के नाम दो-दो विकेट रहे। बता दें कि मुंबई ने इससे पहले भी इसी मैदान पर चेन्नई और कोलकाता को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: IPL के लिए छोड़ा देश का साथ, पाकिस्तान से सीरीज छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ये 2 वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर

 

mumbai_indians_vs_chennai_super_kings-2.png

मुंबई की 202 रनों की पारी
मुंबई की तरफ से लेंडल सिमंस (68 रन, 45 बॉल), रोहित शर्मा (50 रन, 26 बॉल), कीरन पोलार्ड (36 रन, 28 बॉल) और रायुडू (36* रन, 24 बॉल) की तूफानी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 203 रन का टारगेट दिया। मुंबई इंडियन्स के हिटर बैट्समैन के सामने चेन्नई का कोई भी बॉलर लाइन लेंथ से बॉलिंग नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: इस IPL में विराट कोहली का विकेट लेकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं ये 22 वर्षीय गेंदबाज

रोहित और सिमंस ने जोड़े 119 रन
मुंबई को पहला झटका पार्थिव पटेल के रूप में लगा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा (50) ने दूसरे विकेट के लिए सिमंस के साथ मिलकर 119 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को ड्वेन ब्रावो ने तोड़ा।

 

mumbai_indians_vs_chennai_super_kings-1.png

पोलार्ड और रायुडू के बीच 71 रन की साझेदारी
रोहित और सिमंस के आउट होने के बाद कैरेबियाई किंग कीरन पोलार्ड और अंबाती रायुडू ने धुंआधार बैटिंग शुरू की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 6.4 ओवर्स में 71 रन की पार्टनरशिप की। इसमें पोलार्ड के 36 रन थे, जबकि रायुडू के 35 रन।

नेहरा के एक ओवर में पोलार्ड ने बनाए 23 रन
टूर्नामेंट के सबसे सफल बॉलर्स में से एक आशीष नेहरा मुंबई के बल्लेबाजों के निशाने पर रहे। खासकर पोलार्ड के। पोलार्ड ने नेहरा के खाते के आखिरी ओवर में 23 रन बनाए। इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। एक अन्य रन रायुडू के खाते में गया। इसी ओवर में चेन्नई का पूरा समीकरण बदल गया।

यह भी पढ़ें

IPL 14 : अंतिम 4 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी पंजाब किंग्स, इस बार किए ये बड़े बदलाव

निरंतर अंतराल पर गिरे चेन्नई के विकेट
ड्वेन स्मिथ को छोड़ दिया जाए तो चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज टिककर बैटिंग नहीं कर सका। चेन्नई का विकेट निरंतर अंतराल पर गिरता रहा। स्मिथ ने 48 बॉल का सामना किया और 57 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने 9 चौके और एक छक्के लगाए। स्मिथ के अलावा सुरेश रैना (28) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (18) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ड्वेन स्मिथ (57) को हरभजन सिंह ने पगबाधा आउट कराया। सुरेश रैना (28) हरभजन सिंह की बॉल पर आगे बढ़कर शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन बॉल चूक गए। विकेट के पीछे मुस्तैद पार्थिव ने उन्हें क्रीज तक पहुंचने से पहले ही स्टम्प कर दिया। धोनी (18) को मलिंगा ने बोल्ड किया।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: ये हैं कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कमजोर और मजबूत पक्ष, बनाना होगा संतुलन

टीम :
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडे, आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, मिथुन मन्हास, पवन नेगी, रोनित मोरे, राहुल शर्मा, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एकलव्य द्विवेदी, माइकल हसी, सैमुअल बद्री, काइल एबॉट, एंड्र टाई।

मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायुडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कोलिन मुनरो, कीरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, बेन हिल्फेन्हॉस, प्रज्ञान ओझा, मिचेल मैक्लिंघन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो