31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अभी नहीं लागू होगा एक पद एक व्यक्ति का सिद्धान्त, नहीं बदलेगा प्रदेशाध्यक्ष

मीडिया से अविनाश पांडे ने कहा नहीं बदला जाएगा प्रदेशाध्यक्ष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Oct 2019, 6:37 PM IST

राजस्थान में अभी नहीं लागू होगा एक पद एक व्यक्ति का सिद्धान्त, नहीं बदलेगा प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान में अभी नहीं लागू होगा एक पद एक व्यक्ति का सिद्धान्त, नहीं बदलेगा प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। कांग्रेस ( Congress ) का ‘एक व्यक्ति एक पद’ ( One Man One Post ) का सिद्धांत अभी राजस्थान ( Rajasthan ) में लागू नहीं होगा। दिल्ली ( Delhi ) में राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ( Avinash Pandey ) ने कहा है कि अभी यहां प्रदेश अध्यक्ष बदलने की आवश्यकता नहीं है। पांडे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने के मामले में मीडिया से कहा कि पार्टी का ऐसा फिलहाल कोई इरादा नहीं है। साथ ही ऐसी कोई प्रक्रिया भी नहीं चल रही है। सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) उपमुख्यमंत्री के साथ संगठन का अच्छा काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धान्त की सुगबुगाहट के साथ ही राजस्थान की राजनीति में प्रदेशाध्यक्ष और अन्य मंत्रियों के पदों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। राजस्थान में नौ मंत्री ऐसे हैं जो एक से अधिक पदों पर विराजमान है। जिनमें उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी है। पायलट डिप्टी सीएम के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी है।

सरकार में मंत्री-संगठन में पद

1. सचिन पायलट : डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष

2. विश्वेन्द्र सिंह : पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष

3. मास्टर भंवरलाल : समाज कल्याण मंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष

4. रघु शर्मा ( Raghu Sharma ) : चिकित्सा मंत्री और उपाध्यक्ष

5. प्रमोद जैन भाया : खान मंत्री और उपाध्यक्ष

6. उदयलाल आंजना ( Udai Lal Anjana ) : सहकारिता मन्त्री और उपाध्यक्ष

7. गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) : शिक्षा राज्य मंत्री और उपाध्यक्ष

8. महेंद्र चौधरी : उप मुख्यसचेक और महासचिव

9. प्रतापसिंह खाचरियावास ( Pratap Singh Khachariyawas ) : परिवहन मंत्री और महासचिव