इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक संख्या सीजी 04 जेई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान जशपुर जिले में कोतबा और लैलुंगा के बीच रेंचुआ घाटी के समीप अचानक टेलर अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल ट्रक के केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर पार हो गया।