Govt Jobs: रेल व्हील फैक्ट्री (RWF), बेंग्लुरू ने हाल ही अप्रेंटिस के कुल 192 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थी की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 15 नवंबर, 2019 के अनुसार तय की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर, भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर दिए गए पते पर भेज सकते हैं।