10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी संग रंगेहाथ पकड़ा लड़का, बाप का चढ़ा पारा और..

शादी का रिश्ता टूट जाने के बाद भी युवक और युवती का मिलना जारी था। इसी बात से खफा होकर लड़की के बाप ने हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 8 May 2018, 5:49 PM IST

love

love story

कासगंज। बेटी संग लड़के को देखकर बाप का पारा चढ़ गया। उसने आव देखा न ताव, तमंचा निकाला और लड़के की हत्या कर दी। इसके बाप वहां से भाग गया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। यह घटना सोमवार देर शाम की है। लड़के के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पहले लड़का और लड़की की आपस में शादी तय हो गई थी। फिर बाद में किसी बात पर शादी टूट गई। इसके बाद भी दोनों का चोरी छिपे मिलना जारी था। यह घटना उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की है।

यह भी पढ़ें

मथुरा: तूफान आंधी से बचने के लिए भगवान शिव का रुद्र अभिषेक

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव सिंदौली निवासी किशनवीर के पुत्र दीपक (21 वर्षीय) की शादी कासगंज के कायमपुर के रहने वाले धर्मवीर की पुत्री से तय हुई थी। फिर किसी बात पर शादी टूट गई। इसके बाद भी धर्मवीर की बेटी और दीपक आपस में मिल रहे थे। सोमवार को दीपक गांव कायमपुर आया। धर्मवीर को किसी ने इसकी जानकारी दे दी। फिर धर्मवीर ने अपनी बेटी और दीपक को रंगेहाथ पकड़ लिया। धर्मवीर ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव वाले आ गया। खूब कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने धर्मवीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि धर्मवीर ने तमंचे से दीपक को गोली मार दी और फरार हो गया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

किसानों पर पड़ रही 18 प्रतिशत जीएसटी की मार, अन्नदाता बोले बस करो सरकार

क्या कहा एसएसपी ने

कासगंज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों का रिश्ता किसी कारण से टूट गया था। इसके बाद भी युवक और युवती का मिलना जारी था। इसी से कुपित होकर लड़की के पिता ने युवक को हत्या कर दी। पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराया है। हत्या की तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारोपी को जल्दी पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में शांति कायम है। किसी प्रकार का तनाव नहीं है।

यह भी पढ़ें
एएमयू संस्थापक सर सैयद की तस्वीर हटाई, पीएम मोदी की फोटो लगाई