एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, लखनऊ-मुंबई के बीच इंडिगो की उड़ान (6ई-544) और एयर इंडिया की उड़ान (आईएक्स-2780) और इंडिगो की (6ई-700) निरस्त कर दी गईं। इसके अलावा (क्यूपी-1451) समेत कई उड़ानें लेट हो गईं। लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मुंबई की उड़ानों के यात्री परेशान रहे और उन्हें पता नहीं चल पा रहा था कि जिन उड़ानों के लिए उन्होंने टिकट लिया है, वे जाएंगी या नहीं। शाम तक यात्री एयरपोर्ट की हेल्प डेस्क से लेकर एयरलाइंस के काउंटरों पर पूछताछ करते दिखाई पड़े।