30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस्कॉन मंदिर में पूजा करने वाले आखिर किस फिराक में थे बांग्लादेश के ये दो युवक, देखें वीडियो

-आधार कार्ड, पैन बनवाने के बाद खाता भी खुलवा लिया था -कागजों में खुद को वृंदावन का निवासी सिद्ध कर दिया था -वीजा पासपोर्ट की जांच के बाद हकीकत सामने आ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 8:12 AM IST

Bangladeshi

Bangladeshi

मथुरा। अवैध तरीके से दो माह से वृंदावन में रह रहे दो बांग्लादेशी युवकों को इस्कॉन मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुछ कागजात बरामद किए हैं। दोनों साधु बनकर इस्कॉन मंदिर में पूजापाठ कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें

एससी-एसटी एक्ट पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

ये है मामला

थाना वृंदावन पुलिस को एलआईयू से सूचना मिल रही थी कि कुछ बांग्लादेशी युवक वृंदावन में आकर अवैध तरीके से रह रहे हैं। इसी आधार पर वृंदावन पुलिस चौकन्नी हो गई। बुधवार को रमणरेती इलाके में इस्कॉन मंदिर के सामने पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जॉयदेव पुत्र किरन चन्द निवासी धामलीदेवी द्वार बांग्लादेश और नोनीदेव पुत्र रविन्द्र देव निवासी गंगानगर देवी द्वार बांग्लादेश बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से कुछ कागजात बरामद किए। इनसे पता चला कि दोनों अवैध तरीके से यहां आकर रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें

योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर तमाचा है ये वीडियो, जरूर देखें

कागज बनवा लिए थे

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को दोनों वीजा लेकर यहां आए। इस्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ और आना-जाना शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि वीजा लेकर आए दोनों युवकों ने मथुरा पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। यहां रहते हुए अपना स्थाई पता दिखाते हुए पहले अपना आधार कार्ड बनवाया। उसके बाद पैनकार्ड और फिर पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खुलवा लिया। कागजी तौर पर स्थापित कर लिया कि ये लोग वृंदावन के निवासी हैं। वीजा लेकर आए दोनों लोगों की भनक लगने पर पुलिस और एलआईयू ने जांच की तो सारी हकीकत खुल गई।

यह भी पढ़ें

कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बच्चे को दी ऐसी मौत, सुनकर कांप जाएगा आपका दिल

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश