मेरठ। डॉन और लेडी डॉन के बारे में आपने फिल्मों में देखा सुना होगा, लेकिन मेरठ में भी एक ऐसी लेडी डॉन है, जिसके नाम से उसके इलाके के लड़के भी डरते हैं। मेरठ के लालकुर्ती इलाके में पैठ बाजार के सामने बुधवार सुबह करीब छह बजे दो महिला एथलीट खिलाड़ियों पर तेजाब फेंकने के बाद सुर्खियों में आई यह लेडी डॉन अपने इलाके में इसी नाम से जानी जाती है। हालांकि, इसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन लड़कों के बीच उसकी दहशत है।