नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की लखनऊ जाते समय सीतापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद 22 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास आलमपुरी में किया गया था। इसमें भाजपा के कई मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए थे। इसके बाद यूपी इन्वेस्टर्स समिट खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए आलमपुरी पहुंचे थे।