6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया ऐलान, अगले छह महीनों में देशभर में संगठन का विस्तार

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की हैं। अभिजीत दिपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है, जबकि अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
2 min read
Google source verification
Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)। फोटो- आईएएनएस

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के नामों का औपचारिक ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि देशभर में संगठन के विस्तार और अपने रोडमैप को लागू करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस नेतृत्व टीम को मंजूरी दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 30 वर्षीय अभिजीत दिपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं 30 वर्षीय आशुतोष रांका और 27 वर्षीय सौरव दास को राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजिंक्य शिंदे राष्ट्रीय संगठन प्रभारी

राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के रूप में 35 वर्षीय अजिंक्य शिंदे और संगठन सह-प्रभारी के रूप में 26 वर्षीय दीपक बलियान की नियुक्ति की गई है। 34 वर्षीय आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी जिम्मेदारियां तय की हैं। विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को विधिक मामलों की प्रमुख, वैष्णवी गौर को अनुसंधान एवं नीति प्रमुख, रोहन देशपांडे को प्रौद्योगिकी प्रमुख और योगेश इंगले को वित्त प्रमुख नियुक्त किया गया है।

चार जोनल प्रभारियों की भी घोषणा

क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने चार जोनल प्रभारियों की भी घोषणा की है। उत्तर क्षेत्र की जिम्मेदारी दीपक बलियान, दक्षिण क्षेत्र की विजय रेड्डी मल्लांगी, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र की अंकित भारद्वाज तथा पश्चिम क्षेत्र की योगेश इंगले को सौंपी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगले छह महीनों के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों का गठन करेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आज घोषित सूची के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है।

'चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते रहेंगे'

इससे पहले दीपके ने कहा कि पहले लोग सरकार चुनते थे लेकिन अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि सरकार यह तय कर रही है कि वोट कौन देगा और कौन नहीं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग की जवाबदेही तय नहीं की गई तो चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ अभिजीत दीपके ने बताया कि सीजेपी सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से एक अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पांच प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिसमें सबसे पहला मुद्दा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा होगा। दीपके के अनुसार, पार्टी का दूसरा बड़ा लक्ष्य देश की न्याय व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को तेज और निष्पक्ष न्याय मिलना जरूरी है।

उन्होंने रोजगार के मुद्दे को भी अभियान का अहम हिस्सा बताया। दीपके ने दावा किया कि 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। उनके अनुसार, बड़ी संख्या में युवा रोजगार से दूर हैं और जिन लोगों के पास काम है, उनमें भी कई को इतना कम वेतन मिलता है कि रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी कई युवा नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।