17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत ने एक टिप्पणी की। इसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की। उनकी टिप्पणी का विरोध हुआ तो उन्होंने सफ़ाई भी दी और कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काट कर प्रचारित किया गया। इसी बीच अभिषेक दीपके नाम के एक युवा ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल बना लिया। कुछ ही वक़्त में उनके करोड़ों followers बन गए। फिर सीजेपी के लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर दी और आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन से सोनम वांगचुक जुड़ गए और उन्होंने अनशन का ऐलान कर दिया।