10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Decision: ताड़देव के पॉश इलाके में म्हाडा निकालेगी करोड़ों के घर?

पुनर्विकास योजना ( Redevelopment Plan ) के तहत मुंबई ( Mumbai ) के ताड़देव ( Tardeo ) में मिले हैं 8 घर, डेढ़ हजार वर्ग फुट ( 15000 Square Feet ) के प्रत्येक घर को रिकॉर्ड 6 करोड़ ( Record 6 Crore ) में बेचेगी म्हाडा ( Mhada ), पिछले साल नाना चौक ( Nana Chowk ) में मिले थे तीन घर, पिछले साल 5.80 करोड़ में बिका था 1000 वर्ग फुट का एक घर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rohit Kumar Tiwari

•

Updated: 9 Oct 2019, 10:50 AM IST

Decision: ताड़देव के पॉश इलाके में म्हाडा निकालेगी करोड़ों के घर?

Decision: ताड़देव के पॉश इलाके में म्हाडा निकालेगी करोड़ों के घर?,Decision: ताड़देव के पॉश इलाके में म्हाडा निकालेगी करोड़ों के घर?,Decision: ताड़देव के पॉश इलाके में म्हाडा निकालेगी करोड़ों के घर?

रोहित के. तिवारी
मुंबई. दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में एक पुनर्विकास परियोजना के तहत म्हाडा को प्रत्येक 1500 वर्ग फुट के आठ घर मिले हैं। ताड़देव पॉश इलाका है, जिसे देखते हुए प्रत्येक घर की कीमत मार्केट रेट के अनुसार 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पुनर्विकास परियोजना से म्हाडा को इतने महंगे घर मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि म्हाडा को पिछले साल नाना चौक में 1000 वर्ग फुट के तीन घर मिले थे। ताड़देव में म्हाडा को मिले आठों घर उसकी तुलना में न सिर्फ बड़े हैं, बल्कि दो पार्किंग एरिया भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आगामी लॉटरी में म्हाडा का मुंबई मंडल ताड़देव में मिले घरों को भी शामिल कर सकता है। वैसे इन घरों का पजेशन मिलने में 2 से 3 साल का वक्त लग सकता है। कुछ महीनों बाद मिल मजदूरों के घरों की लॉटरी म्हाडा निकालने वाली है। इसी लॉटरी में म्हाडा ताड़देव के घरों को भी शामिल कर सकती है।

ओशिवारा में जमीन घोटाला : FIR दर्ज करने के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं

ओह माई गॉड: करोड़ों बकाए के बावजूद म्हाडा मुंबई उदार, आखिर क्यों ?

बीबी नकाशे मार्ग पर प्रॉपर्टी
मिली जानकारी अनुसार ताड़देव के बीबी नकाशे मार्ग पर म्हाडा के आरआर बोर्ड की ओर से पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। पुनर्विकास से जुड़े इसी प्रोजेक्ट में प्रत्येक डेढ़ हजार फुट के आठ फ्लैट म्हाडा को मिले हैं। एक अधिकारी के मुताबिक इन घरों का मार्केट रेट काफी ज्यादा है। इस हिसाब से देखें तो म्हाडा को ताड़देव के प्रत्येक घर से कम से कम 6 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

Patrika Expose : ओशिवारा में सवा दो एकड़ भूखंड घोटाले का मामला

घोटाला: आवास विकास मंत्री के आदेश पर कार्रवाई नहीं