बाकी पर जारी है कार्रवाई...
विदित हो कि अब तक म्हाडा की ओर से हमीदा खातून मुहम्मद ताहीर रूम नम्बर 4489, आरए शेख रूम नम्बर 4500, मोहिद्दीन मुहम्मद कुंजू रूम नम्बर 4133, मोहम्मद राशिद सिद्दकी रूम नम्बर 4494, दिनेश कांकरिया समेत कुल 126 लोगों को अवैध निर्माण ध्वस्त करने का नोटिस दिया गया है। साथ ही म्हाडा प्रशासन की ओर से ज्ञान प्रसारक शिक्षण संस्था, समृद्धि स्कूल, अग्रवाल क्लासेस, पार्कसाइड के हनुमान नगर स्थित म्हात्रे कॉलेज जैसे अन्य निर्माण पर भी कार्रवाई की जा रही है।