7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाई घंटे इंतजार के बाद लौटे गोल्ड मेडलिस्ट, राज ठाकरे बोले- ‘मुझे आने की जानकारी ही नहीं थी’

Raj Thackeray latest news: महाराष्ट्र के गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित राज ठाकरे से मिलने पहुंचे, लेकिन करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद वापस लौट गए। मामले पर राज ठाकरे ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें खिलाड़ी के आने की जानकारी ही नहीं थी और उन्होंने इस घटना पर खेद जताया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Sheikh

Aug 07, 2026

Raj Thackeray

गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित से मुलाकात को लेकर राज ठाकरे ने दी सफाई, कहा- जानकारी नहीं मिलने से हुई देरी। (फोटो सोर्स- IANS)

Raj Thackeray Dilip Gavit meeting: देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी दिलीप गावित से मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि दिलीप गावित और उनके कोच वैजनाथ काले राज ठाकरे से मिलने पहुंचे थे, लेकिन करीब ढाई घंटे इंतजार करने के बाद बिना मुलाकात किए वापस लौट गए।

मामला सामने आने के बाद राज ठाकरे ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि दिलीप गावित उनसे मिलने आए हैं। अगर उन्हें पहले बताया जाता तो वह जरूर उनसे मुलाकात करते।

नासिक दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी खबरों के जरिए मिली। उन्होंने कहा कि कोई खिलाड़ी मेहनत करके देश के लिए उपलब्धि हासिल करता है और फिर मिलने आता है, तो उससे जानबूझकर मुलाकात न करने का कोई कारण नहीं हो सकता।

अनदेखी नहीं, जानकारी की कमी थी

राज ठाकरे ने बताया कि उनके पास यह जानकारी नहीं पहुंची थी कि दिलीप गावित और उनके कोच उनसे मिलने आए हैं। इसलिए मुलाकात नहीं हो पाने की वजह किसी तरह की नाराजगी या अनदेखी नहीं थी, बल्कि जानकारी की कमी थी।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बताया गया होता तो वह खिलाड़ी से जरूर मिलते और उसकी उपलब्धि का सम्मान करते। हालांकि, इस दौरान दिलीप गावित को इंतजार करना पड़ा, इसके लिए उन्होंने दुख जताते हुए माफी मांगी।

गोल्ड मेडलिस्ट से मिलकर करेंगे बातचीत

राज ठाकरे ने कहा कि दिलीप गावित अभी दिल्ली गए हुए हैं। उनके वापस आने के बाद वह उनसे जरूर मुलाकात करेंगे और पूरी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के जरिए दिलीप गावित तक बात पहुंचे तो उन्हें बताया जाए कि उन्हें इस मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

दिलीप गावित ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर महाराष्ट्र और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में उनके लंबे इंतजार के बाद वापस लौटने की खबर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

हालांकि, राज ठाकरे की सफाई के बाद अब यह मामला किसी विवाद से ज्यादा आपसी तालमेल की कमी का नजर आ रहा है। वहीं, राज ठाकरे ने भी खिलाड़ी के सम्मान को देखते हुए इस घटना पर खेद जताया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026