10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: ठंड का बढ़ा लेवल, UP-बिहार सहित इन राज्यों में छूटेगी कंपकंपी, जानें दिल्ली का हाल

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR सहित पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। IMD के अनुसार दिल्ली में अलगे तीन दिन तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

Weather News: देशभर में अलग-अलग राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। दिल्ली-NCR सहित पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। IMD के अनुसार दिल्ली में अलगे तीन दिन तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस वीकेंड अच्छी बारिश के संकेत भी दिखाई दे रहे है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आइए देखते है देश में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

दिल्ली में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम काफी सर्द हो गया है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में स्मॉग और मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी हो सकता है और दिन में शीतलहर चलने की संभावना है।

राजस्थान में गिरेगा तापमान

अगले 48 घंटों में राजस्थान में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में बारिश होगी। इसके असर से तापमान में भी तेज गिरावट आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। फिलहाल राजस्थान के कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर की चेतावनी दी है। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी अगले 48 घंटों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

पंजाब में येलो अलर्ट

पंजाब में आज घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिनभर चलने वाली शीतलहर भी परेशान करेगी। इसके अलावा कल भी घने कोहरे का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। हरियाणा में घने से बहुत घना कोहरा आज भी परेशान कर सकता है। कल यहां भी मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

देखें तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली8 °C16 °C
नोएडा9 °C18 °C
गाजियाबाद10 °C16 °C
पटना13 °C19 °C
लखनऊ7 °C15 °C
जयपुर8 °C19 °C
भोपाल8 °C27 °C
मुंबई16 °C33 °C
अहमदाबाद13 °C28 °C
जम्मू5 °C21 °C

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा तापमान?

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह का कोई अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में ही नोट किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीतलहर का येलो अलर्ट है। 9 और 10 जनवरी को भी घना कोहरा रह सकता है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने वाला है।

UP में दृश्यता शून्य तक पहुंची

UP में घने कोहरे के चलते लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, अयोध्या, अमेठी और आजमगढ़ में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बलिया, बहराइच, चुर्क, सोनभद्र और उरई में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 जिलों में भीषण ठंड और 32 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

बिहार में गिरा पारा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। उसके बाद अगले तीन दिन के तापमान में किसी विशेष परिवर्तन या बदलाव के आसार नहीं हैं।

संबंधित खबरें

ये भी पढ़े: Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद UP-MP समेत इन राज्यों में ठंड का अलर्ट, जाने अपडेट