4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने में कार्रवाई

Sharmistha Panauli: पुणे के विधि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत 22 साल की छात्रा शर्मिष्ठा पनौली को गुरुग्राम में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पनौली पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है।

3 min read
Google source verification
Sharmistha Panauli: गुरुग्राम में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने में कार्रवाई

इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉलीवुड कलाकारों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। (फोटोः @sanjoychakra)

Sharmistha Panauli: पुणे की विधि यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत 22 साल की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनौली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम में गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लंबा विवाद छिड़ गया था। कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम में छापा मारकर इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली को गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पनौली ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो में सांप्रदायिक टिप्पणियां थीं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा था।

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पोस्ट किया था आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शर्मिष्ठा पनौली ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कुछ बॉलीवुड सितारों को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि वे 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे गंभीर विषयों पर मौन हैं। यह वीडियो वायरल हो गया और विभिन्न समुदायों से जुड़े कई लोगों के बीच इसको लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर शर्मिष्ठा पनौली को ट्रोल किया जाने लगा। इसके साथ ही शर्मिष्ठा पनौली को धमकी भरे मैसेजेस किए गए। स्थिति बिगड़ती देख शर्मिष्ठा पनौली ने वीडियो को डिलीट कर दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वीडियो को लेकर कोलकाता पुलिस को कई शिकायतें मिलीं। जिसके बाद शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उसे और उसके परिवार को कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन वे नोटिस का कोई जवाब दिए बिना ही परिवार समेत गायब हो गईं। इसके बाद पुलिस ने अदालत की ओर रुख किया। जहां से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात को हरियाणा के गुरुग्राम में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : पहले माथा चूमा फिर पानी में डुबोकर बेटे की रोक दी सांसें…पति से नाराज पत्नी ने बेटे पर निकाला गुस्सा

कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनौली पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें धारा 196 (1)(a) यानी धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों में दुश्मनी फैलाना। धारा 299 यानी किसी धार्मिक भावना को जानबूझकर ठेस पहुंचाना। धारा 352 यानी जानबूझकर अपमान करना ताकि शांति भंग हो और धारा 353(1)(c) यानी ऐसा बयान देना। जिससे समाज में उपद्रव होने की आशंका हो जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

पुणे के विधि विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा हैं शर्मिष्ठा

कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनौली को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत कोलकाता लाया जा रहा है। जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारी के अनुसार, वीडियो के जरिए सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई थी, जो कानून के तहत दंडनीय है। मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी मांगी जा रही है कि वीडियो कब और कितनी बार शेयर किया गया।

शर्मिष्ठा पनौली पुणे के एक विधि विश्वविद्यालय की छात्रा हैं और इंस्टाग्राम पर राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इस बार उनका प्रयास कानून के दायरे से बाहर चला गया, जिसका उन्हें अब कानूनी परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस विवाद के बाद शर्मिष्ठा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया और अपने दूसरे अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दिए। हालांकि, 15 मई की एक स्टोरी हाइलाइट में उन्होंने बिना शर्त माफी देते हुए कहा कि उनका किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

यह भी पढ़ें : पैतृक संपत्ति के लिए दो बहनें बनीं जल्लाद, मां की हत्या के बाद फरारी काट रही बड़ी बेटी गिरफ्तार

कोलकाता की अदालत में पेश करेगी पुलिस

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शर्मिष्ठा पनौली को कोलकाता की अदालत में पेश किया जाएगा। जहां अगली कानूनी कार्रवाई तय होगी। उनके वकील गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दे सकते हैं। यह कहते हुए कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई और उन्होंने माफी भी मांग ली थी। दूसरी ओर यह मामला अब भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जहां लोग #ReleaseSharmishta और #ArrestSharmishta जैसे हैशटैग के जरिए अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

#IndiaPakistanConflictमें अब तक
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग